MADHYA PRADESH - मनमानी फीस के मामले में प्राइवेट स्कूल संचालक गिरफ्तार, जबलपुर कलेक्टर की कार्रवाई

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के जबलपुर में कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना द्वारा प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। मनमानी फीस वृद्धि करने और आदेश के बावजूद अवैध रूप से वसूली गई फीस वापस नहीं जमा करने के कारण एक और प्राइवेट स्कूल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबलपुर कलेक्टर की जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि, आपराधिक षडयंत्र और साठ-गांठ सिद्ध होने पर Joy Senior Secondary School प्रबंधन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई एवं Joy Education Society के अध्यक्ष अखिलेश मेबिन और सचिव अनुराग श्रीवास्तव गिरफ्तार कर लिया गया।

Joy School के खातों में 25 करोड़ की गड़बड़ी

बताया गया है कि, स्कूल प्रबंधन ने प्रशासन को आय-व्यय की जो जानकारी दी थी, उसमें भी हेरफेर सामने आई। स्कूल विभाग द्वारा की गई जांच में कई चौकाने वाले तथ्या सामने आए। स्कूल ने करीब 15 हजार 600 बच्चों से 25 करोड़ 21 लाख रुपये की अवैध फीस वसूली की। इतना ही नहीं प्रशासन और शिक्षा विभाग से स्वीकृति लिए बिना ही 10 फीसदी से ज्यादा फीस वृद्धि करके वसूली गई। स्कूल के अध्यक्ष से 25 करोड़ से ज्यादा की कमाई को स्कूल आय की बजाए अन्य स्त्रोत से आय दिखाकर धोखाधड़ी की।

एडमिशन फीस के अलावा राशि वसूली और इसे दान में दिखाया गया

इसके अलावा स्कूल के अध्यक्ष अखिलेश मेबिन ने करीब 30 लाख से ज्यादा प्रवेश फीस के अलावा राशि वसूली और इसे दान में दिखाया गया। इससे पूर्व जिला प्रशासन और पुलिस ने जबलपुर के दस थानों में स्कूल के संचालक, सदस्य, प्राचार्य को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा पुस्तक विक्रेता और प्रकाशक भी गिरफ्तार किए गए थे। इन सभी को कमीशन के खेल से जुड़ा पया गया।

जबलपुर में अब तक कितने स्कूल संचालक गिरफ्तार

  1. ओमती-नेपियर टाउन निवासी अजय उमेश जेम्स, गोरखपुर निवासी शाजी थॉमस, गोलछा अपार्टमेन्ट निवासी लूबी मैरी साठे, सीएमएस कंपाउंड निवासी अतुल अनुपम अब्राहिम, क्रिश्चियन कॉलोनी घमापुर निवासी एकता पीटर
  2. भेड़ाघाट- आदर्श नगर निवासी भरतेश भारिल, एसबीआई कॉलोनी गोरखपुर निवासी दीपाली तिवारी
  3. संजीवनी नगर- गुप्तेश्वर निवासी चन्द्रशेखर विश्वकर्मा
  4. गोराबाजार- नेपियर टाउन निवासी सूर्यप्रकाश वर्मा, शशांक श्रीवास्तव
  5. तिलवारा- सुखसागर निवासी चित्रांगी अय्यर, रतन कॉलोनी निवासी सुबोध नेमा, राइट टाउन निवासी परिधी भार्गव
  6. ग्वारीघाट- पीपी कॉलोनी ग्वारीघाट निवासी सोमा जॉर्ज
  7. माढ़ोताल- नेपियर टाउन निवासी श्रीराम इन्दुरख्या, अशोक इन्दुरख्या, सगउ़ा निवासी मनमीत कोहली, इब्राहित ताज
  8. बरेला-कटनी निवासी नीलेश सिंह, नेपियर टाउन निवासी क्षितिज जैकब
  9. बेलबाग- डिसाइपल चर्च कंपाउंड निवासी ललित सालोमन
  10. विजय नगर- जाय स्कूल के अध्यक्ष अखिलेश मेबिन और सचिव अनुराग श्रीवास्तव गिरफ्तार।

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!