MP IPS TRANSFER LIST - मध्य प्रदेश आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश शासन, गृह विभाग मंत्रालय द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। इसमें तीन जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए हैं। 

मध्य प्रदेश आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट

  1. श्री उमेश जोगा - अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं अपर परिवहन आयुक्त ग्वालियर से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन। (परिवहन विभाग से सेवाएं वापस)। 
  2. श्री राकेश गुप्ता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक - पुलिस आयुक्त इंदौर सिटी पुलिस से ओएसडी मुख्यमंत्री। (सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को ट्रांसफर)। 
  3. श्री संतोष कुमार सिंह - पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन से पुलिस कमिश्नर इंदौर सिटी। 
  4. श्री आदित्य प्रताप सिंह - पुलिस अधीक्षक जबलपुर से हेडक्वार्टर अटैच। 
  5. श्री जगदीश डाबर - डिप्टी कमिश्नर इंदौर सिटी पुलिस हेडक्वार्टर से पुलिस अधीक्षक बड़वानी। 
  6. श्री संपत उपाध्याय - पुलिस अधीक्षक जिला देवास से पुलिस अधीक्षक जिला जबलपुर। 
  7. श्री पुनीत गहलोत - पुलिस अधीक्षक जिला बड़वानी से पुलिस अधीक्षक जिला देवास। 

साथ ही, श्री अंकित सोनी, भापुसे (2017), पुलिस उपायुक्त, (आसूचना एवं सुरक्षा) नगरीय पुलिस, इन्दौर को अस्थाई रूप से, आगामी आदेश पर्यन्त उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ पुलिस उपायुक्त, (मुख्यालय) नगरीय पुलिस इन्दौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाता है। 

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!