MP NEWS - मुख्यमंत्री के लिए 245 करोड़ के प्राइवेट हवाई जहाज की बुकिंग

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के लिए 245 करोड रुपए मूल्य के प्राइवेट जेट विमान की बुकिंग कंफर्म कर दी गई है। नवरात्रि शुभ मुहूर्त में मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 25 करोड रुपए बुकिंग अमाउंट का पेमेंट कर दिया गया है। 

जून 2026 में डिलीवरी मिलेगी

मध्य प्रदेश सरकार, कनाडा की मांट्रियल स्थित विमान निर्माता कंपनी बोम्बरडियर से नया प्राइवेट जेट प्लेन खरीद रही है। कंपनी ने प्रदेश सरकार को इतनी ही राशि की बैंक गारंटी भी दी है। कंपनी ने यह जेट प्लेन 20 माह में तैयार कर डिलिवरी करने का करार किया है। इस नए स्टेट जेट प्लेन का माडल चैलेंजर-3500 है। इसकी कुल कीमत 245 करोड़ रुपये है। 

विमान से जुड़ा मिथक 

इस विमान से एक मिथक भी जुड़ा हुआ है। 2019 में जब मध्य प्रदेश के हेलीकॉप्टर वाले नेता कमलनाथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने अपने लिए इस विमान का चुनाव किया था। खरीदारी की प्रक्रिया के पहले चरण में ही कमलनाथ को कुर्सी छोड़नी पड़ी। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने और उन्होंने भी इस विमान को खरीदने का मन बनाया। खरीदारी की दूसरी प्रक्रिया हुई और शिवराज सिंह चौहान के नाम के आगे से मुख्यमंत्री शब्द गायब हो गया। अब डॉक्टर मोहन यादव ने इस विमान की खरीदारी की तीसरी प्रक्रिया पूरी कर दी है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!