MP NEWS - लाडली बहना योजना में सभी महिलाओं के नाम जोड़े जाएंगे, मुख्यमंत्री ने कहा

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज विजयपुर की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, लाडली बहन योजना में जिन महिलाओं के नाम छूट गए हैं, सबके नाम जोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह हमारी सरकार है। हमने चुनाव से पहले जितने भी संकल्प लिए थे, सब पूरे किए जाएंगे। 

मध्य प्रदेश में लाडली बहनों को ₹3000 महीना मिलेंगे, मुख्यमंत्री ने कहा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, हमारी योजना को देखकर दूसरे राज्यों ने ऐसी ही योजना संचालित करना शुरू कर दिया है। कुछ लोग जो महिलाओं का सम्मान नहीं करते, उनको प्रताड़ित करना चाहते हैं। वह अफवाह उड़ने हैं कि मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना बंद हो जाएगी। डॉ मोहन यादव ने कहा कि हम पहले ₹1000 महीना दे रहे थे। फिर हमने 1250 रुपए कर दिए। आगे ₹2000 किया जाएगा। और फिर हमारा संकल्प है मध्य प्रदेश में ₹3000 महीना दिया जाए। 

MADHYA PRADESH में पेसा मोबिलाइजर्स का मानदेय डबल

दो साल पहले एमपी में लागू किए गए पेसा एक्ट के लिए मोबिलाइजर का काम करने वाले 4665 लोगों को अब डबल मानदेय मिलेगा। केंद्र सरकार के अनुमोदन के बाद राज्य सरकार ने यह राशि दिए जाने की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद X पर पोस्ट कर मानदेय 4 हजार से बढ़ाकर 8 हजार रुपए महीना किए जाने की जानकारी दी। पेसा मोबिलाइजर्स पिछले आठ महीने से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। 

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!