MPPSC की तैयारी करने INDORE आई लड़की गर्भवती हो गई, बॉयफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज - NEWS TODAY

Bhopal Samachar
इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। लड़के लड़कियां पढ़ाई के नाम पर अपना घर छोड़कर इंदौर आते हैं। यहां कुछ और करने लग जाते हैं। लसूड़िया थाने में दर्ज हुई FIR में पीड़ित मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा मध्य प्रदेश शासन के प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी करने के लिए इंदौर आई थी। अब पता चला है कि गर्भवती हो गई है। इधर बॉयफ्रेंड ने ब्रेकअप ले लिया। पुलिस ने बॉयफ्रेंड के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। 

बॉयफ्रेंड ने कहा था - घर वाले राजी हो गए तो वह शादी कर लेगा

लसूडिया पुलिस को पीड़िता ने बताया कि बॉयफ्रेंड उसकी सहेली का दोस्त था। चार साल पहले उसकी मुलाकात अपनी सहेली के जरिए ही हुई थी। कुछ समय बाद उसने पीड़िता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया और कहा कि घर वाले राजी हो गए तो वह शादी कर लेगा। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। दोनों अक्सर मिलने लगे। चैटिंग होने लगी और रात को पढ़ाई के समय दोनों बातें किया करते थे।

बॉयफ्रेंड ने कोरल होटल में प्री-मैरिज सुहागरात मनाई

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सितंबर 2021 में उसके बॉयफ्रेंड ने सरप्राईज देने के बहाने कोरल होटल में बुलाया। यहां एक कमरे में उसने बात करने की बात कही। होटल के कमरे में पहले उसने खाना ऑर्डर किया फिर जबरदस्ती करने लगा। तब फिर से शादी करने की बात कही। लड़की ने पुलिस को बताया कि इसके बाद वह और उसका बॉयफ्रेंड अक्सर फिजिकल होते रहे। इस दौरान शादी की बातें भी होती थी। 12 सितंबर 2024 को बॉयफ्रेंड उसे फिर से कोरल होटल में ले गया। यहां पहली डेट की सुनहरी यादों को ताजा करते हुए, फिजिकल रिलेशन बनाए। इस होटल में उसने फर्स्ट नाइट मनाई थी और इसी होटल में उसनेलास्ट नाइट भी मनाई।

लड़की ने घर वालों को बता दिया MPPSC नहीं शादी करूंगी 

कैरियर छोड़ प्यार में डूबी लड़की को 12 सितंबर वाली यादों ने इतना मोटिवेट किया कि, उसने अपने घर पर बता दिया कि आप वह एमपीपीएससी की तैयारी नहीं करेगी बल्कि शादी करेगी। उसने अपने लिए लड़का ढूंढ लिया है, लेकिन बॉयफ्रेंड तो शादी के मूड में ही नहीं था। इधर फैमिली का प्रेशर बढ़ने लगा। 3 अक्टूबर को लड़की, बॉयफ्रेंड के घर चली गई। बॉयफ्रेंड को तो बस एक बहाने की जरूरत थी। वह नाराज हुआ और उसने ब्रेकअप कर लिया। लड़की ब्रेकअप के स्ट्रेस से बाहर निकाल पाती, इससे पहले उसकी तबीयत खराब हुई और डॉक्टर ने बताया कि वह गर्भवती है।

Message in the news

यह समाचार सिर्फ इसलिए प्रकाशित किया गया है ताकि लड़कियों को विचार करने का अवसर मिले। क्या एक बॉयफ्रेंड, करियर से ज्यादा जरूरी होता है और क्या जो आसपास मिल जाए, या फिर जो कोई भी सबसे पहले प्रपोज कर दे, उसे एक्सेप्ट कर लेना सही है। 

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। सरकारी नौकरी, प्रतियोगी परीक्षाएं एवं पाठ्यक्रमों, रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 3 में career पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!