NASA 1000 अंतरिक्ष यानों की सेना बना रहा है, पढ़िए कहां और किस पर हमला करेगा - NEWS TODAY

Bhopal Samachar
ज्ञात और प्रमाणित इतिहास से दूर की बात प्राचीन काल्पनिक कहानियों में भी इतनी शक्तिशाली सेना का कहीं कोई उल्लेख नहीं मिलता। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी 1000 Spaceships की आर्मी बना रही है। सवाल उठता है कि वह इतनी बड़ी और महंगी आर्मी का क्या करेंगे। क्या रूस पर हमला करेंगे या अरब देशों के सारे तेल के भंडारों पर कब्जा कर लेंगे। या फिर पृथ्वी के सभी देशों को अपने सामने झुकने के लिए मजबूर कर देंगे और एक देश एक विधान नहीं बल्कि एक विश्व एक विधान लागू कर देंगे। आईए जानते हैं:- 

फ्लैशबैक - 6 करोड़ साल पहले

हम सब जानते हैं कि पृथ्वी पर डायनासोर का शासन था। इतने विशालकाय थे कि उनको देखकर कोई कल्पना भी नहीं कर सकता कि इन्हें मारना तो दूर की बात हराया भी जा सकता है, लेकिन फिर पृथ्वी से एक एस्टेरॉइड टकराया। और डायनासोर खत्म होते चले गए। सिर्फ उड़ने वाले छोटे डायनासोर बचे, लेकिन आकार में परिवर्तन होता चला गया और आज एक फुटबॉल के बराबर आकार में जिंदा है। 6 करोड़ साल पहले डायनासोर सबको मार कर खा जाया करते थे। आज पूरी दुनिया हर रोज उनको मार कर खा जाती है। मुर्गा जो हर रोज सुबह सूर्योदय के साथ बांग देता है। यही बताता है कि यह पृथ्वी मेरी है और मैं इसका राजा हूं। 

पृथ्वी की समस्या और समाधान

एलोन मस्क ने इस घटना का जिक्र करते हुए कहा था कि, क्या गारंटी है, कोई दूसरा एस्टेरॉइड पृथ्वी से कभी नहीं टकराएगा और यदि टकरा गया तो क्या गारंटी है हम इंसानों की प्रजाति, डायनासोर की तरह खत्म नहीं हो जाएगी। इसके बाद उन्होंने चंद्रमा और मंगल पर इंसानों के लिए शहर बनाने की घोषणा की। कहा कि यदि पृथ्वी पर कभी कोई एस्टेरॉइड टकराया, तो हम वहां पर सुरक्षित रहेंगे। दुनिया भर के लोगों ने मस्क की इस बात को गंभीरता से लिया है। हाल ही में हॉलीवुड में "Armageddon" नाम की एक फिल्म बनी। इसमें बताया गया कि यदि कोई एस्टेरॉइड पृथ्वी को टक्कर मारने के लिए आएगा तो हम अपनी पृथ्वी की रक्षा कैसे कर सकते हैं। नासा ने इसी फिल्म से प्रेरणा लेकर विश्व नहीं बल्कि ब्रह्मांड की सबसे पॉवरफुल आर्मी बनाने का फैसला लिया है। इसमें 1000 अंतरिक्ष यान होंगे। हजारों परमाणु बम होंगे। यदि कोई एस्टेरॉइड पृथ्वी की तरफ आया तो NASA की आर्मी उसे पृथ्वी से टकराने से पहले ही तबाह कर देगी। यदि वह बहुत बड़ा हुआ तो उसकी दिशा बदल दी जाएगी। 

NASA अब अंतरिक्ष में पृथ्वी का नेतृत्व करेगा

NASA ने National Preparedness Strategy and Action Plan के तहत इस अंतरिक्ष आर्मी को बनाने का फैसला लिया है। यह आर्मी अंतरिक्ष में उड़ रहे एस्टेरॉइड का पता लगाएगी। उन्हें ट्रैक करेगी और यदि एक प्रतिशत भी संभावना हुई कि वह टकरा सकते हैं, तो उन्हें अंतरिक्ष में ही नष्ट कर दिया जाएगा। NASA के प्रशासक Bill Nelson ने इस समाचार की पुष्टि करते हुए कहा कि, NASA की जिम्मेदारी है कि वह पृथ्वी की रक्षा करें। सन 2022 में NASA ने इस प्रकार का परीक्षण किया था और एस्टेरॉइड की दिशा बदल गई थी।
 

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। सामान्य ज्ञान और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में knowledge पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!