अंतरिक्ष में तारों के बीच बना प्राकृतिक भगवा ध्वज, NASA के टेलीस्कोप ने कैप्चर किया - NEWS TODAY

Bhopal Samachar
दुनिया की सबसे बड़ी अंतरिक्ष एजेंसी NASA द्वारा अंतरिक्ष में भेजी गई अब तक की सबसे बड़ी दूरबीन (Hubble Space Telescope) अंतरिक्ष के ऐसे रहस्यों का उद्घाटन कर रही है, जिनके बारे में पहले कभी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। ताजा चित्र बेहद रोमांचित करने वाले हैं। हबल ने 2 अलग-अलग दिव्य आंखें, डमरु और अंतरिक्ष में तारों के बीच अचानक लहरा उठे भगवा ध्वज को कैप्चर किया है। पढ़िए पत्रकार उपदेश अवस्थी की यह रिपोर्ट।

NASA द्वारा जारी अंतरिक्ष के फोटो में भगवा ध्वज के दर्शन

अंतरिक्ष में तारों की लाइटिंग अक्सर कैप्चर होती रहती है परंतु हवाल टेलीस्कोप द्वारा कैप्चर किए गए इस चित्र में कुछ अद्भुत घटनाक्रम दिखाई देते हैं। यह तारों का एक घना समूह है। खास बात यह है कि, प्रत्येक तारे के चारों तरफ छह बड़ी और दो छोटी प्रकाश किरणें निकलती हुई दिखाई दे रही है। यह सभी तारे एक स्थान पर एकत्रित नहीं है। जिनका आकार छोटा दिखाई दे रहा है वह तारे हबल टेलीस्कोप से बहुत दूर है जबकि जो तारे बड़े दिखाई दे रहे हैं, वह अपेक्षाकृत पास है, लेकिन फिर भी सबके बीच में एक समान अनुशासन दिखाई दे रहा है। सफेद तारों के बीच में एक बड़ा तारा ऐसा है जिसमें से लाल रंग की 6 किरणें निकल रही है। इनमें से दो किरणों ने लाल रंग का ध्वज दंड बना दिया है। जिसके ऊपर ध्वज लहराता हुआ दिखाई देता है। असल में यह लाल रंग की गैस है जो प्राकृतिक रूप से कई प्रकार की आकृति बना देती है। जब टेलीस्कोप ने चित्र को कैप्चर किया उस समय ध्वज लहराता हुआ दिखाई दिया। 

अंतरिक्ष में भगवान की दिव्य आंख दिखाई दी 

NASA द्वारा जारी की गई इस इमेज में हर्बल टेलिस्कोप के प्लेनेटरी कैमरा 2 एवं वाइड फील्ड द्वारा कैप्चर की गई तीन अलग-अलग इमेज को शामिल किया गया है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि इसके अंदर लाल रंग नाइट्रोजन गैस, हरा रंग हाइड्रोजन गैस और नीला रंग ऑक्सीजन का है। सभी एक दूसरे से बहुत दूर है, लेकिन जब इस एंगल से देखा जाता है तो तीनों मिलकर एक आंख की छवि बना देती है। आप इसे भगवान की दिव्य आंख भी कह सकते हैं। अंतरिक्ष में इस तरह के करोड़ चित्र बनते और बिगड़ते रहते हैं।

ब्रह्मांड के सबसे बड़े हीरे की तरह चमकती पृथ्वी देखिए

यह चित्र Dragon Endeavour नाम के अंतरिक्ष यान से लिया गया है। यह अंतरिक्ष यान ISS (अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन) पर डॉक किया हुआ है। चित्र अंदर से लिया गया है इसलिए उसकी विंडो भी दिखाई दे रही है। वहां दूर जो चमकीली रोशनी दिखाई दे रही है, यह अपनी पृथ्वी है। ब्रह्मांड के सबसे बड़े हीरे की तरह चमकती हुई दिखाई दे रही है। इसमें हर रंग ध्रुवीय रोशनी (Green Aurora) है। इसके अलावा गुलाबी रोशनी और बाई और एक नीली चमकती हुई प्रकाश किरण दिखाई दे रही है। नीचे जो संगमरमर सा सफेद मैदान दिखाई दे रहा है। असल में वह बादल है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। सामान्य ज्ञान और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में knowledge पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!