मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, नेपाल में फंसे एक-एक व्यक्ति को सकुशल घर पहुंचाएंगे - NEWS TODAY

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज एक बयान जारी करके कहा है कि नेपाल में मध्य प्रदेश के कुल 23 यात्री फंसे हुए हैं। सभी के परिवारजन निश्चिंत रहें। एक-एक व्यक्ति को सकुशल घर पहुंचने की समुचित व्यवस्था की जा रही है। 

मैं आश्वस्त करता हूँ कि आप चिंतित न हों: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, नेपाल में हुए भूस्खलन में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से गए कुल 23 यात्रियों के फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है। मध्यप्रदेश सरकार ने भारत सरकार की सहायता से काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल कर इनके गंतव्य स्थानों पर भेजने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है। मैं आश्वस्त करता हूँ कि आप चिंतित न हों, आपको सकुशल गृह नगर तक पहुँचाने की समुचित व्यवस्था की जा रही है। 

नेपाल में क्या हो गया है

उल्लेखनीय है कि नेपाल में घनघोर वर्षा के बाद बड़े पैमाने पर बाढ़ और भूस्खलन की घटना हुई है। समाचार के लिखे जाने तक, 200 नागरिकों की मृत्यु हो चुकी है। हजारों लोगों की संपत्ति बर्बाद हो गई और लाखों लोग इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं। इसमें विदेशी पर्यटक भी हैं। बाढ़ ने नेपाल में कम से कम 322 घरों और 16 पुलों को नुकसान पहुंचाया। चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने 40-45 साल में काठमांडू घाटी में ऐसी विनाशकारी बाढ़ इससे पहले कभी नहीं देखी थी। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!