मध्य प्रदेश कांग्रेस में कमलनाथ की पूछपरख बढ़ी, नेतृत्व करने बुलाया - NEWS TODAY

Bhopal Samachar
लोकसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस में अछूत कर दिए गए कमलनाथ की पूछपरख फिर से बढ़ने लगी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजधानी भोपाल में आयोजित सरकार के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में कमलनाथ को अपना नेतृत्व करने के लिए आमंत्रित किया है। यह बदलाव एक लंच के बाद आया, जो कमलनाथ के दिल्ली वाले घर में हुआ था। 

सबसे पहले ताजा समाचार पढ़िए 

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गृहमंत्री एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। दिनांक खुद ने नवंबर शनिवार को सुबह 11:00 बजे राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस पार्टी के नेता सामूहिक उपवास पर बैठेंगे। इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी है। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह; अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी जितेंद्र सिंह को आमंत्रित किया गया है। इस विरोध प्रदर्शन में पूरे मध्य प्रदेश के पदाधिकारी को आमंत्रित किया गया है। 

कमलनाथ का जादू चल गया

लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा सीट से कमलनाथ के सुपुत्र नकुलनाथ के पराजित हो जाने के बाद कांग्रेस पार्टी में कमलनाथ को एक अछूत नेता की स्थिति में डाल दिया गया था। सेकंड लाइन के नेताओं की बात तो बाद में करेंगे, सामान्य कार्यकर्ता भी उनके बुलाने पर उनसे मिलने नहीं जाते थे। कमलनाथ ने भोपाल की कई चक्कर लगाए। हर बार अपमानित हुए। फिर बागेश्वर वाले बाबा के पास गए और उसके बाद सीधे दिल्ली रवाना हो गए। पहले खुद जाकर राहुल गांधी से मिले। इसके बाद राहुल गांधी उनके घर पर लंच करने के लिए आए। बस इसी घड़ी से कमलनाथ का टाइम बदल गया। डूबते हुए सूरज ने यू टर्न ले लिया। एक बार फिर कमलनाथ को नेतृत्व करने के लिए आमंत्रित किया जाने लगा है।  ✒ उपदेश अवस्थी

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!