बोलता फोटो - चेहरे बता रहे हैं कि हम कितने साथ-साथ हैं - NEWS TODAY

Bhopal Samachar
वचनबद्धता के कारण बड़े नेताओं ने श्री रामनिवास रावत को मध्य प्रदेश सरकार में वन मंत्री तो बना दिया परंतु भारतीय जनता पार्टी के अंदर उनको अब तक स्वीकार नहीं किया गया है। छोटे कार्यकर्ताओं की बात बाद में करेंगे। आज के रोड शो का फोटो देखिए। कुछ बताने की जरूरत नहीं है। यह फोटो अपने आप में बोल रहा है कि हम, कितने साथ-साथ हैं। 

जनता हमारी जनकल्याणकारी नीतियों पर मोहर लगाएगी: मुख्यमंत्री को भरोसा

आज श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री रामनिवास रावत के समर्थन में रोड शो का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि, रोड शो में सहभागिता कर जनता जनार्दन से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में ऐतिहासिक मतदान करने का अनुरोध किया। रोड शो में मिला अभूतपूर्व प्रेम व अपनत्व जीवंत प्रमाण है कि इस उपचुनाव में विजयपुर की देवतुल्य जनता कमल का बटन दबाकर डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाने जा रही है। 

विजयपुर में रामनिवास रावत का शक्ति प्रदर्शन 

आज रोड शो के दौरान विजयपुर में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत में अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके समर्थकों ने यह जताने का प्रयास भी किया कि श्री रामनिवास रावत भाजपा का टिकट ही काफी है। पूरी विधानसभा में उनके अपने समर्थकों की संख्या उनका विरोध करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं से कहीं ज्यादा है। जहां तक सीताराम आदिवासी की बात है तो उन्होंने जनता के हितों के लिए संघर्ष के स्थान पर समझौता को महत्व दे दिया है। अब देखना यह है कि, विजयपुर में भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं कितनी शक्ति शेष है।

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!