Space science - दो आकाशगंगाओं की भिड़ंत के बाद का दुर्लभ चित्र, NASA ने जारी किया

Bhopal Samachar
NASA द्वारा अंतरिक्ष में लगाए गए सीसीटीवी कैमरा Hubble Space Telescope ने एक ऐसा दुर्लभ चित्र कैप्चर किया है, जिसने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को भी रोमांचित कर दिया है। सभी इसके अध्ययन में जुट गए हैं। यह समाचार फिजिक्स, अंतरिक्ष विज्ञान, ICSC, CBSE इत्यादि के विद्यार्थियों, UPSC सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों, ज्योतिष शास्त्र, विभिन्न धर्म और विज्ञान का अध्ययन करने वाले विशेषज्ञों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। 

Galaxy NGC 4694 का दुर्लभ चित्र

यह आकाशगंगा पृथ्वी से 54 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर एक अन्य आकाशगंगासमूह में स्थित है जिसे हमारे वैज्ञानिकों ने Virgo नाम दिया है।  Hubble Space Telescope द्वारा कैप्चर किया गया दुर्लभ चित्र, दो आकाशगंगाओं की भिड़ंत के बाद का है। NASA की ओर से बताया गया है कि, NGC 4694 और VCC 2062 नाम की गैलेक्सी के बीच में भिड़ंत हुई थी। यदि आप विश्वास करते हैं कि आकाशगंगाओं में जीवन होता है, तब आप इस घटना को दो आकाशगंगाओं के बीच का युद्ध का सकते हैं। यदि आप आकाशगंगा को एक जीवित इकाई मानते हैं तो आप दो आकाशगंगाओं की लड़ाई कह सकते हैं। 

Galaxy NGC 4694 के दुर्लभ चित्र की पृष्ठभूमि

NGC 4694 और VCC 2062, यह नाम NASA के वैज्ञानिकों ने दिया है। हम नहीं जानते कि यदि उनमें जीवन है तो वह अपने आप को किस नाम से पुकारते हैं। NASA ने बताया कि, NGC 4694 नाम की आकाशगंगा ज्यादा बड़ी और शक्तिशाली थी। इसलिए उसने VCC 2062 नाम की गैलेक्सी को पराजित कर दिया, या फिर अपना शिकार बना लिया। यह चित्र जो दिखाई दे रहा है। घटना के बाद का है। इस समय NGC 4694 नाम की गैलेक्सी VCC 2062 नाम की गैलेक्सी की संपत्ति का अधिग्रहण कर रही है। VCC 2062 के अंदर मौजूद सभी प्रकार की दुर्लभ गैस को अपने अंदर समाहित कर रही है। ऐसा करने के कारण NGC 4694 नाम की गैलेक्सी और अधिक शक्तिशाली हो जाएगी। 

यह दो आकाशगंगाओं के मर्जर की तस्वीर भी हो सकती है

यह बिल्कुल वैसी ही घटना है जैसे दो देशों में युद्ध के बाद जीतने वाला देश, हारने वाले देश पर कब्जा करता है और उसकी तमाम दुर्लभ संपत्ति का अधिग्रहण कर लेता है। सभी लोग इस तस्वीर की अपने स्तर पर व्याख्या कर सकते हैं। यदि हम व्यापारिक नजरिए से देखें तो यह तस्वीर NGC 4694 और VCC 2062 नाम की दो गैलेक्सी के मर्जर की तस्वीर भी हो सकती है। जैसे दो कंपनियां आपस में मर्ज हो जाती है। तब छोटी वाली कंपनी का अस्तित्व समाप्त हो जाता है और उसकी सारी प्रॉपर्टी एवं लायबिलिटी बड़ी कंपनी में ट्रांसफर हो जाती है। 

अंतरिक्ष वैज्ञानिक इसके आकार पर फिदा हो गए 

NASA सहित दुनिया भर के अंतरिक्ष वैज्ञानिक इसके आकार पर फिदा हो गए हैं। आमतौर पर गैलेक्सी का आकार ऐसा नहीं होता। ज्यादातर गैलेक्सी Spiral होती है जबकि कुछ Elliptical गैलेक्सी होती है। इन दोनों में से Spiral को युवा गैलेक्सी माना जाता है। जो तारों को जन्म देती है। यह चमकीली होती है, इसके अंदर उत्साह और उमंग दिखाई देती है। इसकी भुजाएं होती है। जबकि Elliptical का रंग गहरा हो जाता है। Galaxy NGC 4694 का दृश्य चमकीला है परंतु आकर Spiral नहीं है बल्कि Disk के जैसा है। इस आकार ने ही दुनिया भर के वैज्ञानिकों को अपना दीवाना बना दिया है और इसका अध्ययन कर रहे हैं। संभव है कि कुछ सालों बाद हमें पता चले कि, यह बिल्कुल वैसी ही घटना है जैसे शिव और शक्ति एकाकार होते हैं। 

Galaxy NGC 4694 Image की Direct Link, Zoom करके देखिए

हम आपको अंतरिक्ष एजेंसी नासा की वेबसाइट पर अपलोड इस दुर्लभ चित्र की डायरेक्ट लिंक दे रहे हैं। कृपया यहां क्लिक कीजिए। ZOOM करके देखिए। आपको अंतरिक्ष में बहुत सारे रहस्य दिखाई देंगे और कुछ ऐसा भी दिखाई देगा, जो एहसास कराएगा कि आप इसके बारे में पहले से जानते हैं। इस चित्र को आप अपना वॉलपेपर बना सकते हैं। अपने कमरे की दीवार का पोस्टर बना सकते हैं। या फिर स्कूल की पूरी वॉल बना सकते हैं। जिन स्कूलों में एंटरटेनमेंट की अपेक्षा स्टडी पर फोकस किया जाता है, उनके लिए यह चित्र अत्यंत मूल्यवान है। ✒ उपदेश अवस्थी

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!