Space science - पृथ्वी से डायनासोर को नष्ट करने वाले दूसरे एस्टेरॉइड का गड्ढा मिला

Bhopal Samachar
वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से डायनासोर के विलुप्त जाने की जो जानकारी दी थी, अब पता चलता है कि वह अधूरी थी। 6 करोड़ साल पहले जब डायनासोर सामूहिक रूप से विलुप्त हुए, तब पृथ्वी से सिर्फ एक एस्टेरॉइड नहीं टकराया था बल्कि उनकी संख्या एक से अधिक थी। उस समय पृथ्वी से टकराया दूसरे एस्टेरॉइड के सबूत मिल गए हैं। यह बहुत बड़ा था। 

डायनासोर के समय का एक और एस्टेरॉइड गड्ढा मिला

स्कॉटलैंड में स्थित हेरियट-वाट यूनिवर्सिटी के मरीन भूवैज्ञानिक डॉ. उइस्डीन निकोल्सन ने बताया कि, Guinea के किनारे एक बहुत बड़े गड्ढे की खोज की है। इस गड्ढे को Nadir नाम दिया गया है। इस गड्ढे की खोज seismic scans के जरिए संभव हो पाई। यह बहुत बड़ा है। इसका डायमीटर 5 मील (8 किलोमीटर से अधिक) है। इसकी पहचान सन 2022 में हुई थी। अब इसके नए चित्र जारी हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस गड्ढे का निर्माण एक एस्टेरॉइड के कारण हुआ है, जिसका आकार 400 मीटर के आसपास रहा होगा। रिसर्च करने वाली टीम का मानना है कि, एस्टेरॉइड की स्पीड 72000 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा थी। 

Nadir crater का काल्पनिक चित्र - 1

Nadir crater का काल्पनिक चित्र - 2


Nadir crater का डायग्राम


Nadir crater की लोकेशन


6 करोड़ साल पहले पृथ्वी पर क्या हुआ था

वैज्ञानिकों ने मान लिया है, की 6 करोड़ साल पहले जब डायनासोर सहित पृथ्वी की 75% प्रजातियां नष्ट हुई, तब केवल एक एस्टेरॉइड पृथ्वी से नहीं टकराया था बल्कि इनकी संख्या एक से अधिक थी। 

घटनाएं जिनके कारण पृथ्वी पर जीवन बदल गया

72000 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की स्पीड के कारण जब यह एस्टेरॉइड टकराए तो पृथ्वी के कई इलाकों में भूकंप पैदा हुए, लैंड स्लाइडिंग हुई, समुद्र तल के नीचे नई दरारें बनी और अटलांटिक महासागर में 800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली सुनामी पैदा हुई। 

वैज्ञानिकों ने एक बार फिर से यह पता लगाने का अभियान तेज कर दिया है कि 6 करोड़ साल पहले एक्चुअल में क्या हुआ था और वह कौन सी घटनाएं हैं जिनके कारण पृथ्वी पर जीवन बदल गया। 

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। सामान्य ज्ञान और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में knowledge पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!