Space Science बड़ी खबर - एक नया ग्रह मिला जहां पर गर्म पानी है, घूमने जा सकते हैं

Bhopal Samachar
अंतरिक्ष के रहस्यों का पता लगाने वाले वैज्ञानिकों ने पृथ्वी पर रहने वाली मनुष्य प्रजाति के लिए एक बड़ी खबर दी है। एक ऐसे ग्रह का पता चला है जहां पर गर्म पानी है। भाप निकल रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि वहां पर पृथ्वी के समान जीवन की संभावना तो नहीं दिखती परंतु पृथ्वी के पर्यावरण से अलग जीवन के लिए अनुकूल एक नया पर्यावरण देखने को मिल रहा है।

यह ग्रह Exoplanet steam से घिरा हुआ है

James Webb Space Telescope (JWST) से पता चला है कि पृथ्वी से लगभग 100 प्रकाश वर्ष दूर एक ऐसा ग्रह स्थित है जो आकर्षित करता है। यह ग्रह Exoplanet steam से घिरा हुआ है। हम पृथ्वी के मनुष्य इसके बारे में कुछ भी नहीं जानते इसलिए हमने इसे एक कोड नाम (GJ 9827 d) दिया है। आकार में यह ग्रह पृथ्वी से लगभग 2 गुना बड़ा है, इसका द्रव्यमान पृथ्वी से 3 गुना ज्यादा है और वायुमंडल जलवाष्प से बना हुआ है। Eshan Raul (University of Wisconsin-Madison) इस ग्रह का अध्ययन करने वाले दल के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब हम पृथ्वी के इंसान कुछ ऐसा देख रहे हैं। Raul का कहना है कि, हम ऐसा अनुमान लगा रहे हैं कि इसके वायुमंडल में गम जलवाष्प है, इसलिए हम इसे Steam World का रहे हैं। Eshan Raul का कहना है कि इस ग्रह पर, उसे प्रकार का जीवन नहीं हो सकता जैसा कि पृथ्वी पर है। 

घूमने जा सकते हैं, पलायन भी कर सकते हैं

यहां उल्लेख अनिवार्य है कि खगोलविदों ने बहुत लंबे समय पहले यह अनुमान लगा लिया था कि पृथ्वी के आसपास ऐसा कोई भाप ग्रह हो सकता है, लेकिन पहली बार हमने पृथ्वी से एक ऐसा Exoplanet देख लिया है। राउल का मनना है कि इस ग्रह पर जीवन नहीं हो सकता, लेकिन यह हम इंसानों के रहने के लिए योग्य हो सकते हैं। यानी यदि कभी हम पृथ्वी से किसी दूसरे घर पर जाकर बसना चाहते हैं तो, यह हमारे लिए एक विकल्प हो सकता है। इसके कारण हमनेप्चून जैसे ग्रहों का अध्ययन कर सकते हैं। इस ग्रह का अध्ययन करने वाली टीम का नेतृत्व Caroline Piaulet-Ghorayeb (The University of Montréal's Trottier Institute for Research on Exoplanets) द्वारा किया जा रहा है। 

GJ 9827 d दूसरे ग्रहों से अलग कैसे हैं

अब तक जितने भी ग्रहों का पता लगाया गया है उनके वायुमंडल में हाइड्रोजन और हीलियम पाई गई है। इस प्रकार का वायुमंडल पृथ्वी के वायुमंडल से काफी अलग होता है। इस नए गृह में पहली बार ऐसा वायुमंडल मिला है जो हमारे सौरमंडल के दूसरे ग्रहों में भी मौजूद है। GJ 9827 d को पहली बार सन 2017 में देखा गया था। यह अपने मुख्य तारे GJ 9827 से केवल 8.4 मिलियन किलोमीटर दूर स्थित है। हमें यदि यहां पर 24 घंटे का एक दिन मानकर चल तो सिर्फ 6 दिन में आपकी कक्षा पूरी कर लेता है। 

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। सामान्य ज्ञान और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में knowledge पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!