Upcoming IPO GMP - सिर्फ डेढ़ लाख में मुंबई की 1500 करोड़ से ज्यादा रेवेन्यू वाली कंपनी में साझेदारी

Bhopal Samachar
स्टॉक मार्केट में मुंबई की एक केमिकल कंपनी का आईपीओ ओपन होने वाला है। कंपनी पिछले 3 साल से लगातार आगे बढ़ रही है। ग्राहकों की संख्या और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो दोनों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। पिछले साल कंपनी ने 1500 करोड़ से ज्यादा का रेवेन्यू किया। 300 करोड़ से ज्यादा का PAT है। सिर्फ डेढ़ लाख रुपए में आप इस कंपनी के साझेदार बन सकते हैं। ग्रे मार्केट में इस कंपनी के शेयर्स के लिए 24% प्रीमियम पर ट्रेडिंग हो रही है। IPO LISTING GAIN भी कर सकते हैं।

About Shiv Texchem Limited 

कंपनी की स्थापना सन 2005 में हुई थी। यह कंपनी विदेश से hydrocarbon-based secondary and tertiary chemicals इंपोर्ट करके भारत में सप्लाई करती है। यह केमिकल पेंट्स, पेंटिंग वाली स्याही, कोटिंग्स, फार्मास्यूटिकल्स, पॉलीमर, एग्रीकल्चर इंडस्ट्रीज में उपयोग किए जाते हैं। 2022 में कंपनी के पोर्टफोलियो में 21 प्रोडक्ट्स थे, और 2024 में 39 प्रोडक्ट्स हो गए हैं। कंपनी के ग्राहकों की संख्या में भी पिछले 2 साल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यानी कंपनी हर संभावित विस्तार की तरह आगे बढ़ रही है। कंपनी के बड़े ग्राहकों में :- 
  1. Apcotex Industries Limited, 
  2. Hemani Industries Limited, 
  3. Gujarat Fluorochemicals Limited. 

Shiv Texchem Limited Financial 

पिछले 1 साल में कंपनी के रेवेन्यू में 37% और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स में 88% वृद्धि हुई है। पिछले 3 साल से कंपनी रेगुलर ग्रोथ कर रही है। 

Shiv Texchem IPO Opening, Closing, Listing, Date

  1. IPO Open Date - Tuesday, October 8, 2024
  2. IPO Close Date - Thursday, October 10, 2024
  3. Basis of Allotment - Friday, October 11, 2024
  4. Initiation of Refunds - Monday, October 14, 2024
  5. Credit of Shares to Demat - Monday, October 14, 2024
  6. Listing Date - Tuesday, October 15, 2024
  7. Cut-off time for UPI mandate confirmation - 5 PM on October 10, 2024 

Shiv Texchem IPO - Investment, GMP Trend 

Face Value - ₹10 per share
Price Band- ₹158 to ₹166 per share
Lot Size - 800 Shares
Investment - ₹132,800
GMP Trend - 24.1%

Shiv Texchem IPO Apply or not

कंपनी मैनेजमेंट ने जो डीटेल्स प्रजेंट की है, उसके हिसाब से कंपनी लगातार आगे बढ़ रही है। देनदारी है लेकिन उसके विरुद्ध रिजर्व्स एंड सरप्लस और असेट्स भी है। केमिकल इंडस्ट्री में स्कोप भी अच्छा है और कंपनी मुंबई से ऑपरेट कर रही है यानी समुद्र के किनारे पर है। आयात निर्यात के लिए समुद्र का किनारा और इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अच्छी कार्गो सर्विस बहुत जरूरी होती है। Dilip Davda का कहना है कि लॉन्ग टर्म के लिए इन्वेस्ट कर सकते हैं। अप्लाई करना चाहिए। 

Shiv Texchem IPO Listing Gain

ग्रे मार्केट में 24% प्रीमियम पर ट्रेडिंग हो रही है। आईपीओ 8 अक्टूबर को ओपन होगा। तब तक GMP में काफी परिवर्तन हो सकता है। कंपनी अपना ₹10 वाला शेयर 166 रुपए में बेचना चाहती है। और ऐस्टीमेटेड लिस्टिंग प्राइस 206 रुपए हो गई है। पिछले कुछ दिनों का मार्केट ट्रेंड संकेत देता है कि ग्रे मार्केट की तुलना में स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के समय 15% का डिफरेंस आ जाता है। यदि इस फार्मूले को मानकर चलें तो आज की स्थिति में 14% रिटर्न मिलने की संभावना है। 

डिस्क्लेमर - यह केवल एक समाचार है जो INDIAN SHARE MARKET के निवेशकों को जानकारी देने के लिए प्रकाशित किया गया है। हम किसी भी कंपनी में INVESTMENT करने अथवा इन्वेस्टमेंट नहीं करने के लिए प्रेरित नहीं करते। कृपया अपने FINANCIAL ADVISOR से परामर्श करें और शेयर मार्केट में अपनी स्टडी के आधार पर निवेश करें। 

विनम्र अनुरोध🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। इनकी डायरेक्ट लिंक स्क्रॉल करने पर मिल जाएगी। शेयर बाजार एवं व्यापार से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करते हुए सबसे अंत में जाएं और POPULAR Category में Business-News पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!