कल का मौसम - मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों और पड़ोसी देशों में वर्षा होगी - WEATHER FORECAST

Bhopal Samachar
उत्तर भारत से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। आधे मध्य प्रदेश से मानसून वापस हो चुके हैं और आधे मध्य प्रदेश से अगले 2 दिन में हो जाएंगे। इसके बाद भी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दक्षिण भारत की ज्यादातर इलाकों में वर्षा की गतिविधियां देखने को मिलेगी। कोलकाता से भूटान तक, लगभग पूरे चीन एवं बैंकॉक (थाईलैंड) के आसमान में भारी बादल दिखाई दे रहे हैं। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश से मानसून के बादल वापस हो गए हैं। कैस्पियन सागर से पैदा हुए बादल भी हिमालय पर करने की ताकत नहीं रखते लेकिन हिंद महासागर से बादलों का एक बड़ा बवंडर पैदा हो रहा है। इसके मध्य प्रदेश के आसमान तक पहुंचाने की संभावना है। इसके कारण मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के सभी जिलों में मध्यम वर्षा हो सकती है। इन बादलों के चले जाने के बाद बंगाल की खाड़ी से बदल आएंगे और उनके कारण अनूपपुर, सतना, डिंडौरी, रीवा, शहडोल, मऊगंज, उमरिया, सीधी, कटनी, सिंगरौली और मैहर में हल्की वर्षा होने की संभावना है। 

छत्तीसगढ़ मौसम का पूर्वानुमान 

मध्य प्रदेश से मानसून के बादल विदा हो रहे हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में विदाई के लिए तैयार हुए मानसून के बादलों का मूड बदल गया है। 6 तारीख को आसमान में फिर से बादल दिखाई देने लगेंगे एवं छत्तीसगढ़ राज्य के कई इलाकों में हल्की और मध्यम वर्षा होगी। लगभग 12 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न इलाकों में मानसून के बादलों की वर्षा होती रहेगी। इसके बाद मानसून के बदले तो विदा हो जाएंगे परंतु छत्तीसगढ़ में वर्षा का सिलसिला बंद नहीं होगा। 

भारत के मौसम का पूर्वानुमान एवं लेटेस्ट सैटेलाइट रिपोर्ट 

ताज सैटेलाइट रिपोर्ट के अनुसार तिरुवंतपुरम, केरल, बेंगलुरु सहित दक्षिण भारत के ज्यादातर इलाकों में वर्षा होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की सेटेलाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल में कोलकाता एवं उसके आसपास के बड़े इलाके में घने बादल दिखाई दे रहे हैं। यही बादल सिक्किम, मेघालय, असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा एवं इन राज्यों के आसपास वाले इलाकों में और ज्यादा घने हो गए हैं। उपरोक्त सभी राज्यों में भारी वर्षा और कुछ इलाकों में मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। 

भारत के पड़ोसी देशों में मौसम का पूर्वानुमान

भारत के पड़ोसी भूटान से लेकर लगभग पूरे चीन तक घने बादल दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बीजिंग में आसमान साफ दिखाई दे रहा है लेकिन हांगकांग में घने बादल हैं। इसके अलावा थाईलैंड के बैंकॉक, वियतनाम, कंबोडिया, फुकेट, कुआलाललंपुर, सिंगापुर, इंडोनेशिया और जकार्ता तक घने बादल नजर आ रहे हैं। भारी वर्षा की संभावना है। मालदीव का आसमान साफ है।  

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में weather पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!