कल का मौसम - मानसून का अनचाहा भाई पैदा होने वाला है, पढ़िए कहां होगी आफत की बारिश - WEATHER

Bhopal Samachar
भारतवर्ष से मानसून की विदाई का सिलसिला चल रहा है। आधे से ज्यादा भारत देश के आसमान से मानसून के बादल गायब हो चुके हैं परंतु IMD (India Meteorological Department) के वैज्ञानिकों ने मौसम के संबंध में ब्रेकिंग न्यूज़ दी है। उन्होंने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से बादलों के बड़े-बड़े दलों का जन्म होने वाला है। सरल हिंदी में अपन इसे मानसून का जुड़वा भाई कह सकते हैं। 

IMD - भारत मौसम ब्रेकिंग न्यूज़

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी की गई जानकारी में लिखा है:- 
उत्तरी हिंद महासागर चेतावनी: उष्णकटिबंधीय प्रणालियों के गठन की उम्मीद! अरब सागर: 12 अक्टूबर को दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर कम दबाव बनने की संभावना है, 14 अक्टूबर तक यह दबाव में बदल सकता है। आगे भी तीव्रता संभव है। 

बंगाल की खाड़ी चेतावनी: 14 अक्टूबर को अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के पास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना। 18/19 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट पर पहुंचने से पहले यह दबाव या चक्रवात में विकसित हो सकता है। चक्रवात की संभावना: मध्यम-उच्च। 

भारत के किस इलाके में आफत की बारिश होगी

यह एक अप्रत्याशित घटना है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की अवैध संतान। यह बादल कितने पावरफुल होंगे, किस दिशा में आगे बढ़ेंगे, किस प्रकार की बारिश करेंगे, फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जब तक सेटेलाइट के माध्यम से बादलों के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल जाती है तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। समाचार इसलिए ताकि सावधान रहें और यदि अप्रिय स्थिति बनती है तो उसका सामना करने के लिए रणनीति बनाकर रखें। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में weather पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!