MP NEWS - उपचुनाव के नतीजों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के बयान पढ़िए

मध्य प्रदेश में विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर यूपी चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। विजयपुर विधानसभा सीट पर मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत चुनाव हार गए हैं। बुधनी विधानसभा में भी जीत का अंतर काफी कम रह गया। इस प्रसंग पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बयान जारी किए हैं। 

मध्यप्रदेश में भाजपा का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हमने 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की। 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटें जीतीं। कांग्रेस और कमलनाथ का गढ़ कही जाने वाली छिंदवाड़ा सीट भी हमने जीती और उपचुनाव में अमरवाड़ा की विधानसभा सीट भी हम जीते। वर्तमान उपचुनाव में बुधनी विधानसभा में भी हम जीत गए हैं। उन्होंने कहा कि विजयपुर में हमारे प्रत्याशी श्री रामनिवास रावत को भले ही पराजय का सामना करना पड़ा हो, लेकिन वहां हमारे वोट बढ़े हैं। मध्यप्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास की यात्रा को लगातार आगे बढ़ाती रहेगी और आने वाले चुनाव में हम विजयपुर में भी बड़ी जीत हासिल करेंगे। 

भाजपा ने हार का अंतर कम किया - विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र में बड़ी जीत दर्ज की है। मध्यप्रदेश के बुधनी में भी भाजपा प्रचंड जीत हासिल की है। विजयपुर में भाजपा 2023 के विधानसभा चुनाव में 18 हजार के हार के अंतर को इस उपचुनाव में 7 हजार के करीब लाने में सफल रही है। मैं विजयपुर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं कि उन्होंने हर बूथ पर बहुत मेहनत और परिश्रम के साथ चुनाव लड़ा है। मैं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि चिंता करने की बात नहीं है। भाजपा अगले चुनाव में विजयपुर विधानसभा में ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल करेगी। 

नरेंद्र सिंह तोमर जश्न में शामिल नहीं हुए 

मध्य प्रदेश पर दो विधानसभा सीटों में हुए उपचुनाव में विजयपुर विधानसभा सीट के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सर्वाधिकारी थे। चुनाव नतीजे के समय वह ग्वालियर में थे। भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में भाजपा की जीत के अवसर पर जश्न का आयोजन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री विवेक जोशी, महामंत्री श्री विनय जैन, श्री राजू पलैया, उपाध्यक्ष श्री राजू सेंगर, श्री दीपक शर्मा, डॉ. कुलदीप चतुवेर्दी, श्री महेंद्र सोलंकी, जिला मीडिया प्रभारी श्री नवीन चौधरी, श्री बी.पी. सिंह, श्री प्रमोद खंडेलवाल, पार्षद श्री अनिल सांखला, श्री हरीश मेवाफरोश, मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र श्रीवास्तव, श्री आकाश श्रीवास्तव, श्री मनोज मुटाटकर, श्री विनय शर्मा, श्रीमती ममता भिलवार, श्री हेमंत चोपड़ा श्री अशोक साहू, श्री रामदास मिश्रा, श्री जितेंद्र घुरैया, श्री अमित गुप्ता, श्री विक्की शर्मा, श्री गौरव बाजपेई, श्री शुभम चौधरी, श्री डालचंद वर्मा, श्री सुनील भदोरिया, श्री भारत शाक्य, उपस्थित रहे। नरेंद्र सिंह तोमर, ग्वालियर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री श्री प्रदुम्न सिंह तोमर इत्यादि बड़े नेता शामिल नहीं हुए। 

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });