मध्य प्रदेश पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ पुलिस अधिकारी योगेश मरावी के खिलाफ उसकी अपनी पत्नी और साली की हत्या का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ASI योगेश मरावी वर्तमान में मंडल में पदस्थ है। वह हत्या करने के इरादे से भोपाल आया। ऐशबाग में अपनी पत्नी के घर में दाखिल हुआ और दोनों की हत्या करके फरार हो गया।
ASI के सर पर खून सवार था
घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रियंका शुक्ला ने बताया, "एएसआई की पहचान योगेश मरावी के रूप में हुई है। उसकी पत्नी विनीता, अपनी बहन के साथ ऐशबाग इलाके में एक फ्लैट में रहती थी, जहां सुबह मरावी आया और दोनों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृत महिलाओं की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच थी। पुलिस उपायुक्त प्रियंका शुक्ला ने कहा कि मृतक के घरेलू सहायक ने उनके रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी, जिन्होंने बाद में पुलिस को सूचित किया। आरोपी अपनी पत्नी के फ्लैट पर सुबह करीब 11 बजे पहुंचा था। डीसीपी ने आगे कहा कि आते ही आरोपी ने घरेलू सहायक को बाहर धकेल दिया और अपराध करने से पहले अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
पति पत्नी लंबे समय से अलग रह रहे थे
उल्लेखनीय है कि मरावी वर्तमान में मंडला में ड्यूटी पर तैनात थे और उन्होंने करीब 10 साल पहले विनीता से शादी की थी। डीसीपी ने बताया कि वे विवाद के चलते लंबे समय से अलग रह रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था।
Update - भोपाल पुलिस ने हत्या के आरोपी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर योगेश मरावी को गिरफ्तार कर लिया है। यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं। अपने बयान में उसने क्या खुलासा किया है। उसने पुलिस को बता दिया है कि, उसने अपनी पत्नी और साली की हत्या क्यों की और इसके बाद वह तीसरी हत्या करने के लिए निकला था।
विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।