Bhopal. Madhya Pradesh के मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने देश-प्रदेश की जनता का मन तो मोहा ही है, लेकिन अब उन्होंने Japan के लोगों के दिलों में भी जगह बना ली है। उनके सरल-सहज-आकर्षक व्यक्तित्व ने लोगों को कितना आकर्षित किया, इसकी बानगी Japan के Osaka शहर में देखने को मिली।
Imperial Hotel का पूरा Management और Staff विदाई देने आ गया
अद्भुत, अविस्मरणीय एवं आत्मीय क्षण...
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 31, 2025
आज ओसाका स्थित इंपीरियल होटल से प्रस्थान के दौरान होटल स्टाफ का स्नेह एवं आत्मीयता देख अभिभूत हूँ। यह अपनत्व भारत एवं जापान के समृद्ध संबंधों का पर्याय है।#InvestInMP #InvestMpInJapan pic.twitter.com/CcoHwO6tNI
दरअसल, Japan की यात्रा के चौथे दिन यानी 31 जनवरी को जब CM Dr. Yadav, Imperial Hotel से Check-out कर रहे थे, तब होटल के पूरे Management-Staff ने उनके स्वागत में पलक-पांवड़े बिछा दिए। Management और Staff के सदस्यों ने CM Dr. Yadav की रवानगी के मौके पर बड़ी देर तक तालियां बजाईं। यादों को सहेजने के लिए लोगों ने CM Dr. Mohan Yadav के साथ कई तस्वीरें खिंचवाईं। लोग तब तक होटल के Main Gate पर खड़े रहे, जब तक CM Dr. Yadav का काफिला वहां से रवाना नहीं हो गया। लोग Japanese अंदाज और भाषा में उन्हें विदाई दे रहे थे।
यह तस्वीरें हम हमेशा अपने पास रखेंगे
इस मौके पर Imperial Hotel Management ने कहा कि Madhya Pradesh के मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav जैसे सरल व्यक्तित्व कभी-कभी ही यहां ठहरने आते हैं। उनके साथ इतने दिन बिताकर कभी ये नहीं लगा कि हम किसी मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं। CM Dr. Yadav ने उन्हें कभी यह अहसास नहीं होने दिया कि वे VIP हैं। वे हर वक्त आम इंसान की तरह ही पेश आए। उन्होंने कभी VIP वाला रुतबा दिखाया ही नहीं। वे बातचीत और व्यवहार करने में बेहद सहज थे। हमने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई हैं। यह तस्वीरें हम हमेशा अपने पास रखेंगे।
उच्च अधिकारियों-उद्योगपतियों के साथ होंगी बैठकें
गौरतलब है कि, अपनी यात्रा के चौथे दिन Bhopal मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav कई अहम बैठकें करेंगे। वे Government-to-Government (G2G) और Business-to-Business (B2B) बैठकों में अधिकारियों-उद्योगपतियों से बातचीत करेंगे। इस चर्चा के दौरान Madhya Pradesh के औद्योगिक विकास और Japan के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर फोकस किया जाएगा। मुख्यमंत्री Dr. Yadav अधिकारियों और प्रमुख उद्योगपतियों से मिलकर राज्य में निवेश और Technology पर बातचीत करेंगे।
Tourism-Cultural Partnership पर होगी बात
इसके बाद मुख्यमंत्री Dr. Yadav, Kyoto में सांस्कृतिक-ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे Madhya Pradesh में Tourism-Cultural साझेदारी पर भी उच्च अधिकारियों से चर्चा करेंगे। वे Kyoto में ही Lunch करेंगे। यहां भी व्यापारिक प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों के साथ उनकी मुलाकातें होंगी। इन मुलाकातों में राज्य के विभिन्न उद्योगों, जैसे IT, Manufacturing और Tourism पर अहम चर्चा होगी। इसके बाद CM Yadav Kyoto के बाहरी इलाकों में स्थित Cultural Spot का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान भी सांस्कृतिक साझेदारी को और बढ़ावा देने पर बातचीत की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री Dr. Yadav Kyoto से Tokyo के लिए Shinkansen Train से रवाना होंगे।