MADHYA PRADESH - सरकारी कर्मचारियों की शनिवार की छुट्टी कैंसिल, 5डे वीक खत्म

मध्य प्रदेश में कोरोना काल से शुरू की गई फाइव डे वीक व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। शनिवार की छुट्टी को कैंसिल कर दिया गया है। अब तक सरकारी कर्मचारियों को सप्ताह में सिर्फ 5 दिन काम करना होता था। अब उन्हें सप्ताह में 6 दिन काम करना होगा। सबसे पहला आर्डर सहकारिता विभाग की ओर से जारी हुआ है। 

सहकारिता विभाग ने जारी किया आदेश

भोपाल के सहकारिता विभाग के संयुक्त आयुक्त कार्यालय ने आदेश जारी कर सभी कर्मचारी अधिकारियों को शनिवार को काम पर बुलाया है। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। विभाग के इस आदेश से कर्मचारी अधिकारियों में नाराजगी देखी जा रही है। छुट्टी निरस्त करने के जारी किए गए आदेश में कारण भी बताया गया है। आदेश में कहा गया है कि कार्यालय संयुक्त आयुक्त सहकारिता भोपाल संभाग में कर्मचारियों की संख्या स्वीकृत पदों से काफी कम है।

सभी विभागों की एक जैसी कहानी है

भोपाल जिले में 106 पदों पर सिर्फ 42 कर्मचारी पदस्थ हैं। इसमें से भी 7 कर्मचारी वरिष्ठ कार्यालय में संलग्न हैं। जबकि भोपाल में पंजीकृत सहकारी संस्थाओं की संख्या 2095 है। कर्मचारियों को दूसरे सरकारी कामों से फील्ड पर जाना होता है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इसको देखते हुए सभी कर्मचारियों को शनिवार को कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। समाचार को समाप्त करने से पहले, यह उल्लेख करना अनिवार्य है कि, बिल्कुल ऐसी ही स्थिति मध्य प्रदेश के शेष सभी विभागों की है और साल 2025 में बड़ी संख्या में कर्मचारी रिटायर होने वाले हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!