MP BJP जिलाध्यक्ष की पहली लिस्ट, भोपाल सहित 18 जिलों में नियुक्ति - MP NEWS

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश के 18 जिलों में जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। इससे पहले दो जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी थी। इस प्रकार मध्य प्रदेश में 20 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो गई है। यह संख्या भाजपा द्वारा निर्धारित 62 के 50% से कम है यानी फिलहाल मध्य प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू नहीं होगी। 

MP BJP JILA ADHYAKSH LIST

  1. भोपाल नगर - रविन्द्र यती
  2. भोपाल ग्रामीण - तीरथ सिंह मीणा
  3. नीमच - वंदना खंडेलवाल
  4. देवास - राय सिंह सेंधव
  5. अशोक नगर - आलोक तिवारी
  6. खंडवा - राजपाल सिंह तोमर
  7. श्योपुर - शशांक भूषण
  8. मैहर - कमलेश सुहाने
  9. बुरहानपुर - मनोज माने
  10. शिवपुरी- जसमंत जाटव
  11. पन्ना - बृजेन्द्र मिश्रा
  12. रतलाम प्रदीप उपाध्याय
  13. उज्जैन ग्रामीण - राजेश धाकड़
  14. छतरपुर - चंद्रभान सिंह गौतम
  15. जबलपुर ग्रामीण - राजकुमार पटेल
  16. मऊगंज डॉ. राजेन्द्र मिश्रा
  17. हरदा - राजेश वर्मा
  18. गुना - धर्मेंद्र सिकरवार 

उज्जैन नगर और विदिशा की पहले हो चुकी घोषणा

इससे पहले रविवार रात में सीएम के गृह नगर उज्जैन और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा जिले के लिए जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई थी। संजय अग्रवाल को उज्जैन नगर का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया था। वहीं विदिशा जिले की कमान महाराज सिंह दांगी को दी गई है। 

9 जिलों के अध्यक्षों को दूसरा मौका मिला

सोमवार रात को जारी 18 जिलों के जिला अध्यक्षों में 9 जिलों में अध्यक्ष रिपीट किए गए हैं। इन जिलों में रतलाम में प्रदीप उपाध्याय, बुरहानपुर में मनोज माने, हरदा में राजेश वर्मा, मैहर में कमलेश सुहाने, मऊगंज में राजेंद्र मिश्रा, पन्ना में बृजेंद्र मिश्रा, छतरपुर में चंद्रभान सिंह गौतम, अशोकनगर में आलोक तिवारी और गुना में धर्मेंद्र सिकरवार को फिर से जिलों की कमान दी गई है।

कार्यकर्ताओं की नहीं नहीं नेताओं की मर्जी चली है

बीजेपी अब तक 20 जिला अध्यक्ष घोषित कर चुकी है। इनके चयन में सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की पसंद का ध्यान रखा गया है। सीएम के गृह जिले उज्जैन शहर में संजय अग्रवाल को जिला अध्यक्ष बनाया है। उज्जैन शहर और ग्रामीण के अध्यक्ष सीएम डॉ. मोहन यादव के करीबी हैं। वहीं विदिशा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पसंद महाराज सिंह दांगी को कमान दी गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के खजुराहो संसदीय क्षेत्र में आने वाले पन्ना और छतरपुर में दोनों अध्यक्ष रिपीट किए गए हैं। शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 2020 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए जसमंत जाटव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जसमंत हाल ही में करैरा सीट से 2023 का विधानसभा चुनाव हारे हैं।

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!