भारतवर्ष के वैष्णव संप्रदाय में मान्य शास्त्रों में 16 संस्कारों का वर्णन मिलता है। वेद का कर्म मीमांसा दर्शन द्वारा इसे मान्यता प्रदान की गई है। इनमें गर्भाधान संस्कार सबसे प्रथम है। इस प्रकार भारतीय परंपरा में एक प्राणी के जन्म की योजना को भी "संस्कार" के रूप में प्रतिस्थापित कर दिया गया है, परंतु प्रश्न तो बनता है कि क्या सचमुच यह मान्यता सही है कि गर्भाधान संस्कार से गुणवान संतान की प्राप्ति होती है।
गर्भाधान संस्कार की व्याख्या किस ग्रंथ में उपलब्ध है
भारतीय धर्म ग्रंथ स्मृति संग्रह में गर्भाधान के संदर्भ में सर्वमान्य व्याख्या उपलब्ध है। इसके अनुसार स्त्री एवं पुरुष के मिलन से संतान की उत्पत्ति एक अत्यंत ही शुभ कार्य है। यदि विधि पूर्वक संस्कार से युक्त होकर गर्भाधान किया जाए तो निश्चित रूप से सुयोग्य संतान उत्पन्न होती है। मेडिकल साइंस भी कहता है कि स्त्री एवं पुरुष जब आनंद में होते हैं तो उस समय उनके मन में जो भाव प्रकट होते हैं उसका सीधा असर उनकी संतान पर पड़ता है।
ऋतु स्नान के बाद भगवान अथवा महापुरुषों के दर्शन की परंपरा क्यों है
धर्म शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि ऋतु स्नान के बाद महिला जिस भी पुरुष का ध्यान करती है, एवं यदि उसी रात्रि में गर्भाधान करती है तो उस पुरुष के गुण संतान में परिलक्षित होते हैं। इसीलिए हिंदू परिवारों में ऋतु स्नान के बाद भगवान एवं महापुरुषों के दर्शन की परंपरा स्थापित की गई है।
गर्भाधान का मुहूर्त समय
भारतीय संस्कृति में गर्भाधान को एक पवित्र और पुण्य कार्य माना गया है। किसी प्राणी को जीवन देने की प्रक्रिया का शुभारंभ, जिसके लिए परिवार और समाज समर्थन करता है। जिस प्रकार रितु स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सर्वोत्तम बताया गया है ठीक उसी प्रकार गर्भाधान के लिए भी सर्वोत्तम समय निर्धारित किया गया है। शास्त्रों के अनुसार, गर्भाधान के लिए रात्रि का तृतीय प्रहर (रात्रि 12:00 बजे से 3:00 बजे तक) का समय सर्वथा उत्तम माना गया है।
क्या गर्भाधान संस्कार से सचमुच गुणवान संतान की प्राप्ति होती है
निष्कर्ष एवं परामर्श है कि कोई भी व्यक्ति गर्भाधान संस्कार में विश्वास करें या ना करें लेकिन गर्भाधान संस्कार के नियमों का पालन करना उसके लिए मुश्किल नहीं है। दंपति को मिलन से पहले स्नानादि करके स्वच्छ होना है और फिर मन में एक दूसरे के प्रति निश्चित प्रेम के भाव से भरकर समीप आना है। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है। यदि प्रयोग सफल हुआ तो गुणवान संतान की प्राप्ति होगी। विफल हुआ तो कोई नुकसान नहीं होगा बल्कि पति-पत्नी को एक दूसरे के प्रति प्रेम का एक दृढ़ एवं स्थापित भाव प्रकट करने की प्रैक्टिस हो जाएगी। जो लाइफ के लिए अच्छी बात है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article. आभार: श्री तिरुमला ज्योतिष अनुसंधान केंद्र, भोपाल, मध्य प्रदेश।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। ज्योतिष एवं धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में religious पर क्लिक करें।