AAM AADMI PARTY - मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश कार्यालय बंद - MP NEWS

भारत में आम आदमी पार्टी जितनी तेजी से संगठित हुई थी, उतनी ही तेजी से बिखर भी रही है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आम आदमी पार्टी का प्रदेश कार्यालय बंद हो गया। पिछले 2 महीने से पार्टी की गतिविधियां बंद थी। निष्क्रियता का आलम यह है कि, प्रदेश अध्यक्ष को नहीं पता कि उनके ऑफिस बंद कर दिया गया है। 

प्रदेश अध्यक्ष को पता ही नहीं, उनके ऑफिस में ताला लग गया

मध्य प्रदेश आम आदमी पार्टी की अध्यक्ष रानी अग्रवाल और भोपाल जिला अध्यक्ष सीपी सिंह दोनों ने इस घटना से अनभिज्ञता जताई है। रानी अग्रवाल ने मीडिया से कहा कि उन्हें प्रदेश कार्यालय में ताला लगाए जाने की कोई जानकारी नहीं है और वह भोपाल के पदाधिकारियों से इस बारे में पूछताछ करेगी। वहीं, सीपी सिंह चौहान ने भी इस घटना से अनजान होने की बात की। उन्होंने बताया कि उनका जिला कार्यालय नरेला शंकरी में स्थित है और उन्हें प्रदेश कार्यालय के मामले की कोई जानकारी नहीं है।

आम आदमी पार्टी ने 2 महीने से किराया नहीं दिया

आम आदमी पार्टी का प्रदेश कार्यालय सुभाष नगर में स्थित है। जहां मकान मालिक ने किराया नहीं मिलने पर ताला लगा दिया। जानकारी के मुताबिक, दो महीने से किराया नहीं चुकाया गया है। साथ ही 50 से 60 हजार रुपए किराया नहीं चुकाने की बात भी सामने आई है। ताला लगाने वजह यह सामने आई है कि कहीं रात के अंधेरे में कार्यकर्ता सामान न निकाल ले जाएं, इसलिए दीवार के पास पोकलेन मशीन भी लगा दी गई है। 
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });