Head:- Best 5G phone under ₹10,000 - सबसे अच्छा प्रोसेसर, सबसे अच्छा कैमरा और गेमिंग के लिए

Best 5G phone under ₹10,000 - सबसे अच्छा प्रोसेसर, सबसे अच्छा कैमरा और गेमिंग के लिए

वैसे तो हर महीने स्मार्टफोन का कोई ना कोई नया मॉडल लॉन्च हो जाता है परंतु फरवरी 2025 के महीने के लिए हम आपको सबसे अच्छे पांच स्मार्टफोन बता रहे हैं जिनकी कीमत ₹10000 से कम है। हम आपको यह भी बताएंगे कि इनमें से सबसे अच्छा प्रोसेसर किसका है, सबसे अच्छा कैमरा किसका है और मोबाइल गेम खेलने के लिए सबसे अच्छा स्मार्टफोन कौन सा होगा। 

1 - Moto G45 5G 

  1. इसमें 6.45-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। 
  2. रिज़ॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल शानदार है। 
  3. रिफ्रेश रेट 120Hz तक मिल रहा है। 
  4. इसकी ब्राइटनेस 500 निट्स तक पहुंच सकती है। 
  5. सिक्योरिटी के लिए Corning Gorilla Glass 3 लगाया गया है। 
  6. Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट, 6nm प्रोसेस पर बनाया गया है। 
  7. Adreno 619 GPU ग्राफिक्स के लिए बेस्ट है। 
  8. 8GB तक की LPDDR4X RAM और 128GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज को सपोर्ट करता है। 
  9. 1TB तक का Micro SD Card लगाया जा सकता है। 
  10. 5,000mAh की बैटरी 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। 
  11. Android 14 और Motorola का UX स्किन मिलता है। 
  12. कंपनी 1 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा करती है।

2 - Infinix Hot 50 5G  

  1. इसमें 6.7-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। 
  2. शानदार रिज़ॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। 
  3. 120Hz रिफ्रेश रेट मिल रहा है। 
  4. प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। 
  5. Mali G57 MC2 GPU मिलता है। 
  6. 8GB तक की LPDDR4X RAM और 128GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। 
  7. 1TB तक का Micro SD Card लगा सकते हैं।  
  8. 48MP का Sony IMX582 प्राइमरी सेंसर कैमरा मिलता है। 
  9. एक डेप्थ सेंसर और डुअल LED फ्लैश लगा हुआ है। 
  10. फ्रंट में 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए शानदार रिजल्ट देता है।  
  11. 5,000mAh की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
  12. XOS 14.5 (Android 14 पर आधारित) है। 
  13. फोन में IP54 रेटिंग है, जिससे यह डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट है।  

3 - Realme C63

  1. इसमें 6.67-इंच का HD+ डिस्प्ले (1604 x 720 पिक्सल) मिलता है। 
  2. 120Hz तक डायनेमिक रिफ्रेश रेट है। 
  3. टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। 
  4. 625 निट्स पीक ब्राइटनेस है। 
  5. MediaTek Dimensity 6300 (6nm) ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है।
  6. Arm Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। 
  7. 8GB तक की LPDDR4X RAM और 128GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज है। 
  8. 2TB तक का Micro SD Card लगा सकते हैं।
  9. 5,000mAh की बैटरी 10W क्विक चार्ज को सपोर्ट करती है। 
  10. Android 14 पर आधारित Realme UI 5.0 पर चलता है। 
  11. कंपनी ने 2 साल के OS अपडेट का वादा किया है।  

4 - Vivo T3 Lite 5G 

  1. इसमें 6.56-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। 
  2. 90Hz रिफ्रेश रेट है। 
  3. पीक ब्राइटनेस 840 निट्स है। 
  4. साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर इसको स्पेशल बनाता हैं। 
  5. 3.5mm जैक, और IP64 रेटिंग (डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट) भी दी गई है।
  6. MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट (6nm प्रोसेस पर आधारित) है। 
  7. Mali-G57 MC2 GPU के साथ आता है। 
  8. 6GB तक की LPDDR4X RAM और 128GB तक की eMMC5.1 स्टोरेज मिलता है। 
  9. 1TB तक का Micro SD Card लगा सकते हैं। 
  10. बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर का डुअल कैमरा सेटअप है। 
  11. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।  

5 - Redmi 13C 5G

  1. इसमें 6.74-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। 
  2. रिज़ॉल्यूशन 600 x 720 पिक्सल है। 
  3. 90Hz रिफ्रेश रेट और 450 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
  4. MediaTek Helio G85 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। 
  5. Mali-G57 MP2 GPU द्वारा संचालित है। 
  6. 8GB तक की RAM, 8GB तक की वर्चुअल RAM और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज है। 
  7. 1TB Micro SD Card लगा सकते हैं।
  8. 50MP प्राइमरी सेंसर, 2MP मैक्रो लेंस, और 2MP अन्य लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। 
  9. फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा मौजूद है। 

Best Processor 5G phones under ₹10,000

यदि हम उपरोक्त पांचवा स्मार्टफोन की तुलना करते हैं तो Moto G45 5G का Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 सबसे बेहतर प्रोसेसर माना जा सकता है। क्योंकि इसमें Cortex-A78 हाई-परफॉर्मेंस कोर हैं, जो कि MediaTek Dimensity 6300 के Cortex-A76 कोर से बेहतर हैं। साथ ही, Adreno 619 GPU ग्राफिक्स के मामले में Mali-G57 MC2 से बेहतर प्रदर्शन करता है। 

Best Camera 5G phones under ₹10,000

यदि अपन कैमरे की बात करते हैं तो Infinix Hot 50 5G और Redmi 13C 5G के कैमरा सेटअप सबसे अच्छे हैं। Infinix Hot 50 5G का 48MP Sony IMX582 सेंसर बेहतर है, क्योंकि यह Sony का सेंसर है जो लो-लाइट परफॉर्मेंस और कलर एक्यूरेसी में अच्छा प्रदर्शन करता है। 
Redmi 13C 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। यह ज्यादा कैमरा ऑप्शंस देता है, लेकिन सेंसर क्वालिटी उतनी शानदार नहीं है। 
आप अपनी जरूरत के हिसाब से दोनों में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं। 
  1. लो-लाइट और कलर एक्यूरेसी के लिए – Infinix Hot 50 5G
  2. अधिक कैमरा ऑप्शंस के लिए – Redmi 13C 5G 

Best Gaming 5G phones under ₹10,000

गेमिंग के लिए किसी भी स्मार्टफोन में प्रोसेसर (CPU + GPU), रैम, डिस्प्ले रिफ्रेश रेट और बैटरी सबसे अच्छी मिलनी चाहिए। 
  1. Moto G45 5G को नंबर वन पर रख सकते हैं, क्योंकि इसमें सबसे पावरफुल Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर है। Adreno 619 GPU के कारण ग्राफिक्स में Dimensity 6300 से बेहतर परफॉर्म करता है।
  2. Infinix Hot 50 5G दूसरे नंबर पर आता है। इसमें Dimensity 6300 अच्छा है, लेकिन GPU Mali-G57 MC2 है, जो Adreno 619 से थोड़ा कमजोर है।
  3. Redmi 13C 5G का चुनाव तीसरे नंबर पर कर सकते हैं। इसमें Helio G85 (12nm) प्रोसेसर है, जो पुराना हो चुका है। इसके कारण PUBG, BGMI, COD जैसे गेम में फ्रेम ड्रॉप करने पड़ेंगे। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। टेक्नोलॉजी से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में technology पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });