मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित भोपाल के अस्पताल की स्टाफ नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उसकी डेड बॉडी अस्पताल के हॉस्टल में मिली। स्टाफ नर्स की उम्र 26 साल थी और वह पिछले 6 साल से इस अस्पताल में काम कर रही थी।
BETUL की सोनम की भोपाल में संदिग्ध मृत्यु, स्टाफ नर्स थी
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सोनम बिहारे मूल रूप से बैतूल जिले की रहने वाली थी। उसके पिता का नाम श्री तुलसीदास बिहारे है। भोपाल के अस्पताल के डॉक्टर माथुर ने 21 फरवरी को पुलिस को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि दिनांक 20 फरवरी की रात 9:00 बजे सोनम को सीने में दर्द हुआ था। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था और लगभग 12 घंटे बाद 21 फरवरी की सुबह 9:00 बजे उसकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर माथुर का कहना है कि उसका शुगर लेवल बहुत डाउन हो गया था।
सोनम को अस्पताल में भर्ती किया तब क्यों नहीं बताया: परिवार
इधर सोनम बिहारे के परिवार वालों का कहना है कि उसकी उम्र 26 साल थी। वह पिछले 6 साल से भोपाल के अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर नौकरी कर रही थी। इसी अस्पताल की तीसरी मंजिल पर हॉस्टल में रहती थी। एक दिन पहले तक सब कुछ ठीक था। उससे बात हुई थी, उसे कोई तकलीफ नहीं थी। परिवार वालों ने बताया कि मंडीदीप में सोनम बिहारे की बहन रहती है। जब सोनम को अस्पताल में भर्ती किया गया, तब सूचना दी जानी चाहिए थी, लेकिन मृत्यु के बाद सूचना दी गई है।
इस मामले को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर महेंद्र चौक से इन्वेस्टिगेट कर रहे हैं। उनका कहना है कि फिलहाल मामला दर्ज किया है। सोनम का मोबाइल फोन जप्त किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल फोन की CDR के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।