BHOPAL GIS - देश विदेश से आए एक मेहमानों को MP का कल्चरल हेरिटेज भी मिलेगा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 25 फरवरी को आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों, उद्योगपतियों और मेहमानों के लिए विशेष रूप से संयुक्त ‘अमृतस्य मध्यप्रदेश’ नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। फेमस कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी के निर्देशन में 100 से अधिक कलाकार सांस्कृतिक विरासत विविधता और पर्यटन स्थलों की खूबसूरती को अनूठे रूप में दिखाएंगे। लोक नृत्य, मटकी नृत्य, करमा आदिवासी नृत्य आदि की प्रस्तुति विशेष आकर्षण होगी।

भोपाल में बैठे मेहमानों को पूरे मध्य प्रदेश के दर्शन करवाएंगे

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति तथा प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान मेहमानों को मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों की संगीतमय अनुभूति करायी जायेगी। उनके मध्य प्रदेश आने के अनुभव को यादगार बनाने के लिए अनेक मनमोहक कार्यक्रम अनूठे ढंग से प्रस्तुत किये जायेंगे। ये प्रयास राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और निवेशकों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम के तहत 23 फरवरी को ताज लेक फ्रंट होटल में शाम 6:30 बजे से बांसुरी, सरोद, सारंगी और जुगलबंदी जैसी संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। समिट के पहले दिन 24 फरवरी को सुबह 8 बजे से अंतरराष्ट्रीय इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय में लोक कला दलों की प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी. इसी दिन ओडीओपी मंच और मध्य प्रदेश पवेलियन में प्रदेश की सांस्कृतिक झलक भी दिखेगी, जिसमें गोंड और भील जनजातियों की लोक संस्कृति और बुंदेलखंड और चंबल अंचल की विरासत का भी प्रदर्शन किया जाएग। शाम को गाला डिनर के दौरान लोचला नृत्य अभिनंदन, मटकी, आदिवासी नृत्य करमा के साथ विशेष ‘अमृतस्य मध्यप्रदेश’ नृत्य कला का प्रदर्शन किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न मंचों पर लोक गीत, आदिवासी संगीत और पारंपरिक लोक नृत्यों का भी मंचन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अतिथि निवेशकों को राज्य और हमारे संघ की ऐतिहासिक विरासत परंपरा को अनोखे ढंग से देखने का मौका मिलेगा।

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });