BHOPAL GIS की सफलता के लिए मुख्यमंत्री ने अंगारेश्वर महादेव का अभिषेक किया - NEWS TODAY

GLOBAL INVESTORS SUMMIT 2025 - BHOPAL की सफलता के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज उज्जैन में अंगारेश्वर महादेव का अभिषेक किया। उल्लेखनीय है कि अंगारेश्वर महादेव का अभिषेक, विशेष विधि से किया जाता है और मान्यता है कि, ऐसा करने से किसी विशेष उद्देश्य में सफलता प्राप्त होती है। शत्रु बाधा समाप्त हो जाती है। 

GIS BHOPAL - सोचा था 20000 से ज्यादा नहीं आएंगे, ₹32000 ने तो कंफर्म कर दिया

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2025 भोपाल के प्रति देश विदेश के उद्योगपतियों की सूची कितनी है इसका अनुमान मेहमानों की आरक्षण लिस्ट से लगा सकते हैं। शुरुआत में सोचा था की कितनी भी कोशिश कर लें, 20000 से ज्यादा लोग नहीं आएंगे। पुराने अनुभव रहे हैं। देशभर के उद्योगपतियों को आमंत्रित किया जाता है परंतु वह अंतिम समय तक कंफर्मेशन नहीं देते हैं। लेकिन इस बार उल्टा हो गया। जितने उद्योगपतियों को आमंत्रित किया, लगभग सभी ने कंफर्म कर दिया है। प्रत्येक बड़े उद्योगपति के साथ उसका स्टाफ भी होता है। अब तक 32000 मेहमान कंफर्म हो चुके हैं। संख्या स्पष्ट करती है कि उद्योगपति यहां पर सिर्फ पर्यटन के लिए नहीं बल्कि इन्वेस्टमेंट के लिए सीरियस हैं। 

पहली बार भोपाल के व्यापारियों में उत्साह 

भोपाल के इतिहास में यह पहली बार देखा जा रहा है जब शहर के व्यापारियों में उत्साह है। इस शहर में लोग पर्यटन, धार्मिक यात्राएं और लोकल पॉलिटिक्स की बातें किया करते थे, परंतु आजकल भोपाल के सफल व्यापारियों की कहानियां सुनाई जा रही है। छोटे-बड़े व्यापारी सामान्य चर्चा में बता रहे हैं कि कैसे भोपाल का औद्योगिकरण शुरू हुआ। किसने कितना संघर्ष किया और किसके हिस्से में कितनी सफलता आई। व्यापारियों के उत्साह का अनुमान आप इस बात से लगा सकते हैं कि वह अपने मित्र टीवी पत्रकारों को बुलाकर इंटरव्यू दे रहे हैं।

डॉ मोहन यादव की टीम ने पूरी ताकत लगा दी 

GIS BHOPAL की सफलता के लिए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और उनकी टीम ने पूरी ताकत लगा दी है। अब तो लोग बाहर निकाल कर बताने लगे हैं कि किस प्रकार रात को 2-2 बजे तक काम किया जा रहा है। हर छोटी से छोटी बात पर ध्यान देने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री की टीम के सामने यदि कोई भी बिंदु आता है तो उसे दूसरे दिन चर्चा के लिए पेंडिंग नहीं किया जाता बल्कि तत्काल डिसाइड करने की कोशिश की जाती है। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।  

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });