मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हजारों सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई है। जो लोग छुट्टी पर चले गए थे उन्हें भी वापस बुलाया जा रहा है। स्वास्थ्य, सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े सभी कर्मचारियों को ऑन ड्यूटी और 24 घंटा अलर्ट पर डाल दिया गया है।
25000 विशिष्ट व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना
दरअसल, ग्लोबल इंवेस्टर समिट के चलते सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। इसमें करीब 25000 विशिष्ट व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है। अस्पताल प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अतिरिक्त बेड़ों की व्यवस्था के साथ, ऑक्सीजन सिलेंडर तैयार रखें। चयन किए हुए अस्पतालों के डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई हैं। बता दें कि, प्रदेश के अलग-अलग संभागों में पहले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया था। जिसके बाद सीएम डॉ मोहन यादव ने नेतृत्व में सरकार ग्लोबल इंवेस्टर समिट का आयोजन करने जा रही है।
जिसमें मुकेश अंबानी, एन. चंद्रशेखरन, नोएल एन. टाटा, आनंद महिंद्रा, जमशेद एन. गोदरेज, संजीव पुरी, संजीव बजाज, सतीश रेड्डी, नादिर गोदरेज, पवन मुंजाल, एसएन सुब्रह्मण्यम, रिशद प्रेमजी, अजीज प्रेमजी, सलिल एस. पारेख, दिलीप संघवी, वेणु श्रीनिवासन, सुनील भारती मित्तल, बाबा एन. कल्याणी, उदय कोटक सहित कई और बड़े उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।