BHOPAL NEWS - कर्मचारियों की 51 सूत्रीय मांगों के लिए नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण में गेट मीटिंग

मध्य प्रदेश में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी मंगलवार को महत्वपूर्ण गेट मीटिंग में एकत्रित हुए। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आयोजित इस बैठक में कर्मचारियों की 51 सूत्रीय मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

NVDA BHOPAL में कर्मचारियों की गेट मीटिंग का मुख्य मुद्दा

बैठक में मुख्य रूप से कर्मचारियों के स्थायीकरण का मुद्दा उठा, जिसके नहीं होने से अनुकंपा नियुक्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों का समाधान नहीं हो पा रहा है। सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकमत से निर्णय लिया कि वे अपनी मांगों के समर्थन में स्वर्ण जयंती आंबेडकर मैदान में एकत्रित होंगे। मोर्चे के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्यवाही नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। यह बैठक प्राधिकरण के कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी मोर्चा की उपस्थिति

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी जी ने बताया कि गेट मीटिंग में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष सतीश शर्मा, संयोजक महेंद्र शर्मा, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के समिति के अध्यक्ष हीरालाल साहू, सुरेंद्र सोलंकी, नगर निगम कर्मचारी अधिकारी संघ कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर भार्गव, कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राम कुंडल से उपस्थित रहे।

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });