BHOPAL NEWS - डॉक्टर को दो लड़कियों के सामने पीटा, मंत्री प्रतिमा बागरी का भतीजा है

एक लड़की के साथ पचमढ़ी घूमने के बाद डॉक्टर जब वापस लौट कर आए तो एक लड़के ने उनकी जमकर पिटाई कर डाली। डॉक्टर दीपराज बागरी सतना के रहने वाले हैं और भोपाल में नौकरी करते हैं। बताया गया है कि डॉक्टर दीपराज बागरी, मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रतिमा बागरी का भतीजा है।

डॉक्टर दीपराज बागरी 2 लड़कियों के साथ पचमढ़ी घूमने गए थे

हबीबगंज पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर दीपराज बागरी (28 वर्ष) मूल रूप से नागौद जिला सतना का रहने वाले हैं। भोपाल में 333 नीलम चौराहा संजीव नगर में रहते हैं और CAPT में डॉक्टर हैं। उन्होंने बताया कि, कुछ दिन पहले मेरे दोस्त पचमढ़ी गए थे। तब अरुण गुर्जर नाम के युवक का मेरे पास कॉल आया। उसने मेरी महिला मित्र से बात कराने की बात कही। युवती ने उससे कॉल बात करने से इनकार कर दिया। इसी बात से आरोपी अरुण गुर्जर नाराज था।

डॉक्टर दीपराज बागरी को दोनों लड़कियों के सामने पीटा

22 फरवरी की शाम 5 बजे डॉक्टर दीपराज बागरी और उनकी दो महिला मित्र 6 नंबर मार्केट पर थे। उन्होंने बताया कि, वहां आरोपी अरुण गुर्जर का कॉल आया। उसने अपशब्द कहते हुए मिलने का दबाव बनाया। हम पास में ही उससे मिले, जहां आरोपी ने मेरे साथ मारपीट की और महिला मित्र से अभद्रता की और धक्का दिया। लोगों ने हमें बचाया, तब आरोपी अरुण अपनी थार जीप में बैठकर फरार हो गया। आरोपी ने मारपीट के बाद पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। वह लगातार युवती से बात न करने का दबाव बना रहा था। आरोपी और युवती पूर्व परिचित बताए जा रहे हैं।

पुलिस मामला दर्ज करने को तैयार नहीं थी

दीपराज ने बताया कि, घटना के बाद थाने में पहुंचे, मेडिकल कराने के बाद करीब डेढ़ घंटे तक बैठाकर रखा गया। एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही थी। पुलिसकर्मी एनसीआर काटने की बात कर रहे थे। मेरे कुछ परिचित थाने आए, कहीं से कॉल कराए, तब एफआईआर दर्ज हो सकी।

लड़की के कारण लड़ाई हो गई

मैं आरोपी को नहीं जानता हूं। मेरी होने वाली पत्नी के साथ पिछले दिनों पचमढ़ी गया था। साथ मंगेतर की बहन भी थी। आरोपी उससे संपर्क में था। वह आरोपी अरुण का कॉल नहीं पिक कर रही थी, तब आरोपी ने मुझे कॉल किया और जबरन बात कराने का दबाव बनाने लगा। लड़की ने बात करने से इनकार किया तो धमकाने लगा। थार में आरोपी हथियार लेकर आया था, उसके साथ दो तीन लड़के भी थे। मेरा उससे पुराना कोई विवाद नहीं है।

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });