मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुई एक स्कॉर्पियो का मैहर जिले में एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट में स्कॉर्पियो में सवाल टोटल 7 लोगों में से चार की मृत्यु हो गई।
मैहर में स्कॉर्पियो ने यात्री बस में पीछे से टक्कर मारी
घटना गुरुवार सुबह 3:00 बजे नेशनल हाईवे नंबर 30 की है। यहां पर भी एक राम मंदिर है। मंदिर के नजदीक एक यात्री बस प्रयागराज की तरफ आगे बढ़ रही थी। तभी अचानक तेज गति से आते हुए एक स्कार्पियो ने यात्री बस में टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। इसमें टोटल 7 यात्री सवार थे जिनमें से चार की मृत्यु हो गई।
मैहर कलेक्टर रानी बाटड ने समाचार की पुष्टि करते हुए बताया है कि सभी घायलों को संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।