केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश की राजनीति में अक्सर हलचल मचाते रहते हैं। आज वह अचानक राजधानी भोपाल में उस समय आए जब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव GIS BHOPAL के लिए दिल्ली में है। यहां उन्होंने पहले राज्यपाल महोदय से मुलाकात की। फिर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से महत्वपूर्ण चर्चा की और फिर अपने सबसे बड़े विरोधी, डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के घर पहुंच गए।
सिंधिया को दिल्ली में होना चाहिए था भोपाल में क्या कर रहे हैं
अचानक भोपाल आई केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अचानक नहीं आए थे बल्कि उनके साथ उनकी पूरी टीम भी थी। गोविंद सिंह राजपूत, तुलसी सिलावट, महेंद्र सिंह और सांची वाले डॉक्टर प्रभु राम चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने भी उनसे मुलाकात की। यह सब कुछ दिनांक 12 फरवरी 2025 को उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव GIS BHOPAL के लिए दिल्ली में उद्योगपतियों को आमंत्रित कर रहे हैं। श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का उद्योगपतियों के साथ में अच्छा व्यवहार है। इस नाते उन्हें दिल्ली में, मध्य प्रदेश के सपोर्ट में होना चाहिए था।
ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरोत्तम के लिए चांदी का नंदी लाए
भारतीय जनता पार्टी का अपना अनुशासन है और सार्वजनिक रूप से इस तरह की बात नहीं की जाती है परंतु मध्य प्रदेश की राजनीति को समझने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को ठीक प्रकार से पता है कि ग्वालियर संभाग में और खास तौर पर डबरा के मुद्दे पर श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के बीच सीधा संघर्ष है। आज जब श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल आए तो सबसे पहले राज्यपाल महोदय से मिले। फिर केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई। शायद कोई रणनीति बनी। इसके बाद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा से मिलने उनके घर गए। राज्यपाल महोदय को फूल दिए थे। शिवराज सिंह के घर खाली हाथ चले गए थे लेकिन डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा को गिफ्ट में चांदी का नंदी, लगभग सवा किलो वजन, दिया है।
शिवराज ने बेटे की शादी में सिंधिया को बुलाया ही नहीं था
यह बात तो अभी पता चली। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अपने सुपुत्र श्री कुणाल सिंह के विवाह समारोह का पूरा आनंद ले रहे हैं। अपने बेटे के विवाह समारोह को भव्य बनाने के लिए, उन्होंने अपने कट्टर राजनीतिक विरोधियों को भी, अपने धर्म पत्नी के साथ उनके घर जाकर निमंत्रण दिया है। आज पता चला है कि शिवराज सिंह ने अपने बेटे की शादी में सिंधिया को बुलाया ही नहीं था। जब श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बिना बुलाए श्री शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंच गए तब शिवराज सिंह ने उन्हें निमंत्रण पत्र सौंपा।
सिंधिया की भोपाल यात्रा के बोलते फोटो...
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।