प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना (PMMKSSY) के व्यापक प्रसार के लिए 14 से 22 फरवरी 2025 तक देश भर में विशेष अभियान जारी है। यह मत्स्यपालन क्षेत्र के मछुआरों, मत्स्य पालकों और अन्य हितधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है।
मत्स्यपालन विशेष राष्ट्रव्यापी कैंप
मत्स्यपालन विभाग, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड (NFDB) और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के सहयोग से 14 से 22 फरवरी, 2025 तक विशेष राष्ट्रव्यापी कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैंपों का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग नेशनल फिशरीस डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म (NFDP) पर पंजीकरण करने के लिए आगे आएँ।
इसके अलावा, इन कैंपों में PMMKSSY के तहत ऋण सुविधा, जलीय कृषि बीमा और निष्पादन अनुदान के लाभ प्रदान करने के लिए आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे। मछुआरों, मत्स्य पालकों, सूक्ष्म और लघु उद्यमों और अन्य हितधारकों से अनुरोध है कि वे अपने नज़दीकी कैंप में पहुंचे और योजनाओं का लाभ उठाएं।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।