BHOPAL NEWS - मैरिज गार्डन के दरवाजे से दुल्हन का अपहरण, गंज बासौदा की रहने वाली थी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में टीटी नगर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित एक मैरिज गार्डन के दरवाजे से दुल्हन का अपहरण हो गया। मैरिज गार्डन में शादी के बाद रिसेप्शन का कार्यक्रम था। दुल्हन को ब्यूटी पार्लर से मैरिज गार्डन लाया गया था। जैसे ही दुल्हन कार से उतरी, एक स्विफ्ट कार उनके पास आकर रुकी। उसमें से तीन लड़के बाहर निकले। दुल्हन के साथ खड़ी लड़की को धक्का दिया और दुल्हन को अपने साथ लेकर फरार हुए। 

गंज बासौदा की सपना भोपाल से किडनैप

इंस्पेक्टर सुधीर अरजरिया ने बताया कि, दूल्हा आशीष रजक ने शिकायत की है। मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़की का नाम सपना सोलंकी है। गंजबासौदा जिला विदिशा की रहने वाली है। आशीष ने अपने बयान में बताया है कि, सपना का कोई अफेयर चल रहा था। यह बात सपना ने उसे शादी से पहले ही बता दी थी। आशीष का कहना है की घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को कुछ समझ में ही नहीं आया। पुलिस को प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में यह भी पता चला है कि सपना की घरवाले रिसेप्शन पार्टी में नहीं आए थे। घटना के तत्काल बात उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिल रहे थे। इधर आशीष रजक ने अपनी रिपोर्ट में यह भी लिखवाया है कि सपना सोलंकी अपने साथ 10 लाख रुपए के स्वर्ण आभूषण भी ले गई है। 

पुलिस का कहना है कि हम मोबाइल फोन की लोकेशन और CDR के जरिए सपना सोलंकी तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। यदि यह मामला किसी लव स्टोरी का हिस्सा है तो कम से कम एक संतोष है कि लड़की खतरे में नहीं है। इंस्पेक्टर सुधीर ने कहा कि जल्दी ही हम सपना तक पहुंच जाएंगे। 


विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });