मध्य प्रदेश सरकार ने राजधानी भोपाल में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया। व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को यह बात समझ में ही नहीं आई, कि इस प्रकार की इवेंट का किसी शहर में क्या फायदा होता है। उस समय समझना भी मुश्किल था परंतु अब आंकड़े सामने आ गए हैं। इसलिए सरल हिंदी में पढ़िए, ग्लोबल इन्वेस्टर समेत 2025 से भोपाल को क्या फायदा हुआ।
पहली बार इंदौर से ज्यादा भोपाल को फायदा हुआ
इवेंट कहीं पर भी कीजिए परंतु उद्योगपति अपनी फैक्ट्री वहीं पर लगता है, जहां उसे फायदा नजर आता है। अब तक मध्य प्रदेश में सिर्फ एक इंदौर शहर ही उद्योगपतियों की पसंद हुआ करता था। पहली बार भोपाल को इंदौर से ज्यादा फायदा हुआ है। भोपाल को 5.82 लाख करोड रुपए के इन्वेस्टमेंट का प्रपोजल मिला है। 21 कंपनियां भोपाल में कारोबार करना चाहती है। जब इन कंपनियों के ऑफिस खुलेंगे। कामकाज शुरू होगा तो भोपाल के लोगों को रोजगार मिलेगा और भोपाल में पहले से कम कर रहे हैं व्यापारियों को कारोबार मिलेगा।
GIS 2025 में तय हुआ भविष्य का भोपाल कैसा होगा
इस बार की गोल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में तय हो गया कि भविष्य का भोपाल कैसा होगा। टोटल 21 कंपनियों ने यहां पर कारोबार करने की इच्छा जताई है। इसमें से चार कंपनियां टूरिज्म इंडस्ट्री में काम करना चाहती है। इसके कारण देश-विदेश पर्यटक भोपाल आएंगे। टूरिज्म के कारण केवल होटल ही नहीं बल्कि पूरे शहर का बाजार सुधर जाता है। व्यापार बढ़ जाता है।
इसके अलावा हायर एजुकेशन और मेडिकल के क्षेत्र में भी अच्छा इन्वेस्टमेंट मिला है। भोपाल में एम्स और खुशी लाल आयुर्वेद हॉस्पिटल पहले से सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं। अब कुछ नए विश्व स्तरीय अस्पताल खुलेंगे। इसके कारण लोग दूर-दूर से इलाज करने के लिए भोपाल आएंगे।
हायर एजुकेशन के मामले में टेक्नोलॉजी और साइंस एंड टेक्नोलॉजी पढ़ाई के लिए नए कॉलेज और यूनिवर्सिटी ओपन होंगे। देश के कई शहरों से बच्चे यहां पर पढ़ने के लिए आएंगे।
कुल मिलाकर जिस भोपाल शहर को लंबे समय तक नवाबों की नवाबों की पटिया और बतोले बाजी के लिए अथवा, भोपाल गैस कांड के लिए अथवा, मंत्रालय के भ्रष्ट बाबुओं के लिए जाना जाता था। अब उस भोपाल की पहचान बदल जाएगी। 10 साल बाद भोपाल शहर को सबसे अच्छे इलाज, भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल और साइंस एंड टेक्नोलॉजी की शिक्षा के लिए जाना जाएगा।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।