Head:- BHOPAL NEWS - लव मैरिज करने नरसिंहपुर से आए युवक की कोर्ट कैंपस में पिटाई

BHOPAL NEWS - लव मैरिज करने नरसिंहपुर से आए युवक की कोर्ट कैंपस में पिटाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में, कोर्ट कैंपस के अंदर अचानक हंगामा हो गया। पता चला कि कुछ लोगों ने नरसिंहपुर से आए एक युवक की जबरदस्त पिटाई कर दी है। बताया गया है कि नरसिंहपुर का लड़का एक लड़की को लेकर लव मैरिज करने के लिए आया था। 

नरसिंहपुर का लड़का पिपरिया की लड़की को लेकर आया था

नरसिंहपुर से आए हुए लड़के का नाम शहजाद अहमद बताया गया था। उसके साथ जो लड़की थी वह पिपरिया की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि, दोनों लव मैरिज करना चाहते थे और इसी उद्देश्य से भोपाल की कोर्ट में आए थे। लोगों ने बताया कि, जिन लोगों ने लड़के की पिटाई की है वह कन्या पक्ष के लोग थे। उनका कहना था कि लड़के ने, लड़की का ब्रेन वॉश कर दिया है। लड़की को अपना जीवनसाथी नहीं बनना चाहता बल्कि एक आपराधिक षड्यंत्र के तहत लड़की से शादी करके उसका जीवन बर्बाद करना चाहता है। 

पब्लिक ने बताएगी इसी बीच में एमपी नगर पुलिस आ गई थी। पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है। इस पूरे मामले में एसीपी अक्षय चौधरी का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि, फिलहाल हमने दोनों को पुलिस की कस्टडी में रखा है। युवती जो भी स्टेटमेंट देगी, उसी हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।  
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });