Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi
यह एक ऐसा बिजनेस आइडिया है जो पिछले दो सालों में सफल हो चुका है। भारत में हजारों लोग कर रहे हैं और तेजी से डिमांड बढ़ती जा रही है इसलिए एक नई कैटिगरी क्रिएट होने जा रही है। कंपटीशन लेवल हाई होने से पहले यदि आप इसे शुरू कर देते हैं तो आपके शहर और आसपास के शहरों के हिसाब से एक से पांच लाख रुपए महीने की कमाई बड़े आराम से हो सकती है। इन्वेस्टमेंट आपको डिसाइड कर सकते हैं। यह आपकी टारगेट इनकम का 50% होगा।
Best business opportunity ideas for beginners
नए लोग ही नई बात समझ पाते हैं। The United Nations General Assembly द्वारा साल 2023 को International Year of Millets घोषित किया गया था। पहली बार सारी दुनिया में भारत के देसी अन्न का प्रचार हुआ। मिलेट्स को भारत में श्रीअन्न कहते हैं। इसका अर्थ होता है अन्न की विभिन्न श्रेणियां में सर्वश्रेष्ठ। सरल शब्दों में ऐसे भारतीय खाद्य पदार्थ, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। गुड न्यूज़ यह है की पूरी दुनिया में मिलेट्स को पसंद किया गया। पहली बार लोग मिलेट्स के दीवाने हो गए। नतीजा भारत से एक्सपोर्ट शुरू हो गया और भारत में भी डिमांड बढ़ने लगी। आज प्रत्येक सरकारी हाई प्रोफाइल कार्यक्रम में मिलेट्स जरूर होते हैं। बड़े उद्योगपति, ब्यूरोक्रेट्स और यहां तक कि UPSC और IIT जैसी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी भी दाल रोटी छोड़कर मिलेट्स खाने लगे हैं।
बाजार में निकलिए और प्रतिस्पर्धा की स्थिति का आकलन कीजिए
यही समय है, कृपया अपने बाजार में निकलिए और प्रतिस्पर्धा की स्थिति का आकलन कीजिए। कितने लोग हैं जो मिलेट्स का बिजनेस कर रहे हैं। उनके पास कितनी वैरायटी है और उनकी योग्यता एवं क्षमता कितनी है। मार्केट साइज कैलकुलेट करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह लगातार बढ़ रहा है। 2023 में सिर्फ 9000 करोड़ का बिजनेस हुआ था परंतु डिमांड में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई है और 2028 तक मार्केट साइज 25000 करोड़ हो जाने की संभावना है। भारत में मिलेट्स का औसत उत्पादन 1.7 करोड़ टन प्रतिवर्ष है। भारत के राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश गुजरात और तमिलनाडु में मिलेट्स का उत्पादन होता है।
इसे लोकल ही बनाया जा सकता है
आप अपनी सुविधा के अनुसार प्रोडक्ट का निर्धारण कर सकते हैं। यदि आप किसी बड़े शहर के आसपास रहते हैं तो ऑनलाइन ई मार्केटप्लेस के माध्यम से कारोबार करना उचित होगा। ऑफलाइन के लिए बाजार में वीकेंड पर अपना स्टॉल लगा सकते हैं। शहर के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में और मेला इत्यादि में स्टाल लगा सकते हैं। इसके कारण शुरुआत में आपका मंथली एक्सपेंस बहुत कम होगा और कमाई काफी अच्छी हो जाएगी। सबसे खास बात यह है कि कोई भी मल्टीनेशनल कंपनी आपका बिजनेस को नुकसान नहीं पहुंच पाएगी क्योंकि मिलेट्स से बनने वाले प्रॉडक्ट्स की शेल्फ लाइफ काफी कम होती है। इसलिए इसे लोकल ही बनाया जा सकता है।
best new unique business ideas in hindi for students
कॉलेज के विद्यार्थी और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी मिलेट्स की वैल्यू जानते ही होंगे। यदि नहीं जानते हैं तो इंटरनेट या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ले सकते हैं। आपको बहुत कुछ ऐसा मिलेगा जो शायद इससे पहले जानने को नहीं मिला था। यह एक ऐसा बिजनेस है जिसे पढ़ाई के साथ शुरू किया जा सकता है। अब तो क्विक कॉमर्स भी आ गया है। यानी बिल्कुल ताजा और फ्रेश मिलेट्स की डिलीवरी की जा सकती है।
Business ideas for women in india
आपको तो पता ही है, यह बिजनेस मूल रूप से महिलाओं के लिए है। महिलाओं को ही मिलेट्स के प्रोडक्ट बनाना आता है। कोई दूसरा करेगा तो उसे महिलाओं की टीम रखनी पड़ेगी। उसके बाद भी, वह रिजल्ट नहीं निकाल पाएगा जो आप निकाल सकती हैं। बात जब खाना बनाने की होती है तो भारत में महिलाओं से अच्छा कोई नहीं हो सकता, क्योंकि महिलाओं के हाथ में कुछ विशेष जादू होता है। जिसके कारण स्वाद अपने आप बढ़ जाता है।
Business ideas for retired employees in india
सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी मिलेट्स को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। अपने कॉन्फिडेंस को डबल करने के लिए आपको थोड़ी स्टडी करनी पड़ सकती है। इस बिजनेस में आप जितना इनवेस्ट करेंगी उतना पैसा कमा सकते हैं। बिजनेस सेटअप करने के लिए गवर्नमेंट से लोन तो मिलता ही है, सब्सिडी भी मिलती है और सबसे खास बात यह है कि, गवर्नमेंट के जितने भी इवेंट्स होते हैं उनके लिए आर्डर भी मिलते हैं।
Profitable business ideas in india
मिलेट्स का अपना स्टैंडर्ड है। किसी भी प्रोडक्ट को बनाने में जितना पैसा खर्च होता है, उतना ही पैसा प्रॉफिट का मान लिया जाता है। उदाहरण के लिए यदि ज्वार की रोटी बनाने में ₹8 का खर्चा आता है तो उसका विक्रय मूल्य 16 रुपए से कम नहीं होना चाहिए। सारे खर्चे काट देने के बाद भी 25% नेट प्रॉफिट बड़े आराम से बच जाता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article.
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें।