Global Investors Summit Bhopal की धमाकेदार शुरुआत हो गई है। अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने समिट के शुभारंभ के समय ही 1 लाख 10 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट करने का ऐलान कर दिया है। अडाणी ने ने कहा कि मध्य प्रदेश में बहुत संभावना है। यहां इन्वेस्टमेंट करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
GIS BHOPAL - गौतम अडाणी सीमेंट, माइनिंग और थर्मल एनर्जी में निवेश करेंगे
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत आपके दूरदर्शी कदम है। अडाणी ग्रुप मध्यप्रदेश में 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश कर चुका है। हम एमपी में 1 लाख 10 हजार करोड़ का निवेश करेंगे। हम सीमेंट, माइनिंग और थर्मल एनर्जी में निवेश करेंगे। इस निवेश से 2030 तक 1 लाख 20 हजार रोजगार के अवसर पैदा होंगे। हम सरकार के साथ मल्टीस्मार्ट सिटी और एयरपोर्ट सिटी के निर्माण के लिए भी चर्चा कर रहे हैं। मध्यप्रदेश औद्योगिक प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।
मध्य प्रदेश में निवेश करना बुद्धिमानी का काम है: नादिर गोदरेज
गोदरेज इंडस्ट्री के मैनेजिंग डायरेक्टर नादिर गोदरेज ने कहा कि गोदरेज मध्यप्रदेश में अपना निवेश बढ़ाएगी। मध्यप्रदेश लगातार विकास कर रहा है। इसलिए यहां निवेश करना बुद्धिमानी का काम है। गोदरेज का मध्यप्रदेश में सालों से निवेश कर रही है। मध्यप्रदेश के मालनपुर में गोदरेज का निवेश है। उपभोक्ता भी कहते हैं कि मध्यप्रदेश में निवेश करना फायदेमंद है।
डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास हो रहा है: संजीव पुरी, आईटीसी
आईटीसी के संजीव पुरी ने कहा कि मध्यप्रदेश में कई सेक्टर्स में विकास की अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश की अर्थव्यवस्था को नए आयाम मिले हैं। मध्यप्रदेश कृषि क्षेत्र में पावर हाउस है। डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में कई क्षेत्रों में विकास हो रहा है।
अवादा ग्रुप ग्रीन एनर्जी परियोजनाएं मालवा में लगाएगी
अवादा ग्रुप के चेयरमैन विनीत मित्तल ने कहा कि आज यह सिर्फ एक निवेश समिट नहीं है। अवादा ग्रुप को हृदय प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं नजर आती हैं। हमें 2013 में पहला सोलर प्रोजेक्ट मिला था। अवादा ग्रुप ग्रीन एनर्जी परियोजनाएं मालवा क्षेत्र में लगाएगी। 50 हजार करोड़ के निवेश से सोलर विंड पॉवर प्रोजेक्ट लगाएंगे।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।