राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर व प्रधान जिला न्यायाधीश श्री पी सी गुप्ता के निर्देशानुसार श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले में विधिक जागरूकता प्रदर्शनी लगाई गई है। विधिक जागरूकता प्रदर्शनी में हर दिन अनौपचारिक विधिक जागरूकता शिविर लगाकर सैलानियों को विधिक जानकारी दी जा रही है।
ग्वालियर मेला में विधिक जागरूकता प्रदर्शनी
जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दीपक शर्मा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री प्रवीण मित्तल, श्री गिर्राज सिंघल, श्री ओम प्रकाश भार्गव,श्री आदित्य सिंह, श्री शैलेन्द्र सिंह सिकरवार व श्री सन्नी पुरोहित द्वारा पैरा लीगल वालेंटियर्स के सहयोग से प्रतिदिन विधिक जागरुकता शिविरों का आयोजन कर मेले का लुफ्त उठाने आ रहे सैलानियों को विधिक जानकारी भी प्रदान की जा रही है।
सैलानियों को विधिक जागरुकता को विधिक जागरूकता प्रदर्शनी का अवलोकन कराया जा रहा है। विधिक जागरूकता प्रदर्शनी में नालसा एवं सालसा की योजनाओं एवं विभिन्न दैनिक उपयोगी कानूनों की जानकारी से संबधित फ्लेक्स लगाये गये हैं। जिन पर नालसा टोल फ्री नंबर 15100 भी दिखाया गया है। साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से भी विभिन्न विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।