बालों के ऊपर नकली जटाएं, सन्यासी के समान भगवा वस्त्र और प्रयागराज महाकुंभ में निरंजनी अखाड़े के रथ पर सवारी के कारण विवादों में आई भोपाल की कलाकार हर्षा रिछारिया, वापस भोपाल अपने घर आ गई है। यहां उसने पत्रकारों के साथ इत्मीनान से बातचीत की और अपने भविष्य के इरादों के बारे में भी बताया।
Harsha Richhariya - सन्यास या पॉलिटिक्स
भविष्य की योजना के बारे में जब पत्रकारों ने हर्षा रिछारिया से पूछा कि, आगे क्या इरादा है। क्या वह सामाजिक जीवन से संन्यास लेकर निरंजनी अखाड़े में शामिल होने वाली है, या फिर कोई पॉलिटिकल पार्टी ज्वाइन करने वाली है। इस पर हर्षा रिछारिया ने कहा कि, फिलहाल कोई डिसीजन नहीं लिया है। अब तक ना तो कोई पॉलिटिकल पार्टी ज्वाइन की है और ना ही किसी क्लब की सदस्यता ली है। धर्म का झंडा थाम लिया है। फिलहाल उसे लहराने का आनंद है।
Harsha Richhariya - बिग बॉस में!
पत्रकारों ने जब हर्षा रिछारिया से बिग बॉस के बारे में पूछा तो उन्होंने वैसा इनकार नहीं किया जैसा सन्यास और पॉलिटिक्स के प्रश्न पर किया था। हर्षा रिछारिया ने कहा कि, आगे जो भोलेनाथ की मर्जी होगी वही होगा। हालांकि उन्होंने दृढ़तापूर्वक कहा कि मैं साध्वी नहीं हूं, कृपया मुझे साध्वी ना कहें।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।