HOME LOAN सबसे सस्ता - SBI सहित 6 बैंकों ब्याज दर घटाई, पढ़िए सबसे कम ब्याज दर किसकी है

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा रेपो रेट में कटौती करने के बाद स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सहित केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे दिग्गज बैंकों में होम लोन के ब्याज दरों में संशोधन कर दिया है। होम लोन पहले से थोड़ा सस्ता हो गया है। इस समाचार में हम आपको बताएंगे कि कितने बैंकों ने होम लोन पर ब्याज दर घटाई है और होम लोन पर सबसे कम ब्याज दर किस बैंक की है। 

SBI home loan interest rate

भारत की सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने 0.25% की कटौती की है। इस प्रकार SBI की नवीन होम लोन इंटरेस्ट रेट 8.75 प्रतिशत से घटकर 8.50% हो गई है । इसका फायदा उन लोगों को भी मिलेगा जिन्होंने एसबीआई से पहले होम लोन ले रखा है। ब्याज दर में कटौती का असर उनकी EMI पर दिखाई देगा। ज्यादातर लोग सामान्य तौर पर 30 लाख रुपए होम लोन लेते हैं। ऐसे लोगों की EMI पर प्रति महीना लगभग ₹500 का फायदा होगा। 

CANRA BANK home loan interest rate

केनरा बैंक की होम लोन ब्याज दर 9.25 प्रतिशत थी। बैंक ने इसमें 0.25% की कटौती की है। इस प्रकार नवीन ब्याज दर 9% हो गई है। बैंक ने नवीन ब्याज दर दिनांक 12 फरवरी 2025 से लागू कर दिए। इस प्रकार नवीन ब्याज दर कटौती का फायदा उन ग्राहकों को भी मिल जाएगा जिन्होंने 12 फरवरी के बाद होम लोन लिया है। 

  1. BANK OF BARODA home loan interest rate 8.90%, दिनांक 10 फरवरी 2025 से लागू।
  2. BANK OF INDIA home loan interest rate 9.10%, दिनांक 7 फरवरी 2025 से लागू।
  3. UNION BANK OF INDIA home loan interest rate 9%, दिनांक 11 फरवरी 2025 से लागू।
  4. IOB home loan interest rate 9.10%, दिनांक 11 फरवरी 2025 से लागू।
  5. PANJAB NATIONAL BANK home loan interest rate 9%, दिनांक 10 फरवरी 2025 से लगभग। 

इस लिस्ट में सभी सरकारी बैंक है। यानी आपको किसी भी ऑफर के जरिए ट्रैप करने की कोशिश नहीं की जा रही है। सभी बैंकों पर विश्वास किया जा सकता है, और जैसा कि अपन को दिखाई दे रहा है, सबसे कम ब्याज दर 8.50%, भारतीय स्टेट बैंक की है। विनम्र अनुरोध🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। इनकी डायरेक्ट लिंक स्क्रॉल करने पर मिल जाएगी। शेयर बाजार एवं व्यापार से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करते हुए सबसे अंत में जाएं और POPULAR Category में Business-News पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });