भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 84 में बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति किसी विवाहित महिला को बहला फुसलाकर भगा ले जाता है और उसे बंद करके रखना है या उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता है तब वह व्यक्ति अपराधी होगा, लेकिन जरूरी नहीं की इस अपराध में पुरुष हमेशा ही दोषी होगा। अगर कोई महिला पति को छोड़ कर स्वेच्छा से किसी अन्य पुरुष के साथ चली जाती है, तब यह अपराध नहीं होगा जानिए:-
1. सम्राट बनाम माहीजी फूले वाद:- उक्त मामले मे एक विवाहिता स्त्री का भाई उसके पति की अनुपस्थिति में उसे घर से फुसलाकर ले गया तथा उसे नात्रुरू विवाह में आरोपी को दे दिया जो दूसरे गाव में रहता था। वह स्त्री आरोपी के साथ खुलेआम स्वतंत्रता से उसकी पत्नी के रूप में रहने लगी। अतः न्यायालय ने निर्णय दिया कि आरोपी धारा 498 (अब वर्तमान में यह BNS की धारा 84 होगी) के अपराध का दोषी नहीं है।
2. सोनू पुजारी बनाम अर्जुन बिसोई :- मामले मे न्यायालय ने अभिनिर्धारित किया कि कोई पुरुष यह जानते हुए भी कि कोई स्त्री किसी अन्य पुरुष की विवाहिता पत्नी है, ऐसी स्त्री को अपने घर मे बंद रखता है और उस स्त्री द्वारा प्रयत्न किया जाने पर भी उसे अपने पति के घर नहीं जाने देता, तो ऐसे व्यक्ति को धारा 498 (अब वर्तमान में यह धारा 84 होगी) के अधीन दोषी होगा।
यदि किसी स्त्री का किसी निश्चित व्यक्ति के साथ विवाह होना साबित नहीं होता है और वह स्त्री स्वेच्छा से किसी अन्य पुरुष के साथ रहने लगती है तो ऐसा अन्य व्यक्ति धारा 498 के अपराध का दोषी नहीं होगा। कुलमिलाकर, कोई विवाहित महिला किसी अन्य पुरुष के साथ अपनी मर्जी से, खुद की स्वेच्छा से जाती है, तब वह अन्य पुरुष BNS की धारा 84 के अंतर्गत अपराध का दोषी नहीं होगा। लेखक✍️बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं विधिक सलाहकार होशंगाबाद)। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)
डिस्क्लेमर - यह जानकारी केवल शिक्षा और जागरूकता के लिए है। कृपया किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से पहले बार एसोसिएशन द्वारा अधिकृत अधिवक्ता से संपर्क करें।
विनम्र अनुरोध🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Legal पर क्लिक करें।