Mobile Game Addiction - माँ मंगलसूत्र गिरवी रखने को तैयार थी, फिर भी नहीं माना

क्या आप कल्पना कर सकते हैं, वह दृश्य कैसा रहा होगा। बेहद गरीब परिवार, 16 साल का एक लड़का लगातार ज़िद कर रहा है। खाना खाते समय मां ने कहा कि ठीक है, तू खाना खा ले, फिर बाजार चलेंगे। मंगलसूत्र गिरवी रखकर मोबाइल ले आएंगे। इसके बाद में नहीं माना। घर से बाहर निकाला और जहर खा लिया। लड़का Mobile Game Addiction का शिकार था। उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया था। 

मां ने कहा था पिता की सैलरी आने के बाद दिला देंगे, नहीं माना

घटना इंदौर की है। रविवार की रात को 16 साल के लड़के को अस्पताल में भर्ती किया गया था। सोमवार को उसकी मृत्यु हो गई। लड़के का नाम प्रिंस था। परिवार इंदिरा नगर में रहता है। परिवार के लोगों ने बताया कि प्रिंस अपने माता-पिता के साथ बिहार के नारायणपुर गांव गया था। यहां से 25 जनवरी को वापस आ रहा था। इसी दौरान पटना के पास ट्रेन में उसका मोबाइल चोरी हो गया। प्रिंस मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलता था। वह अपनी मां सुधा से नया मोबाइल दिलाने का कहता रहता था। मां ने पिता की सैलरी आने पर दिलाने की बात कही थी।

रात के समय जिद कर रहा था, अभी मोबाइल चाहिए

रविवार को प्रिंस मोबाइल के लिए मां से जिद करने लगा। उसका कहना था कि अगर मोबाइल नहीं मिलेगा तो वह अपनी जान दे देगा। मां ने समझाया कि रात हो गई है, सोमवार को मंगलसूत्र गिरवी रखकर नया मोबाइल दिला देगी। लेकिन प्रिंस का कहना था कि सुबह वह स्कूल जाएगा। उसे अभी मोबाइल चाहिए। मां ने उसे कहा कि खाना खाने के बाद मोबाइल लेने चलेंगे, लेकिन प्रिंस गुस्से में वहां से चला गया। इसके बाद नजदीक की किराना दुकान पर जाकर पानी मांगा और उसमें कुछ मिलाकर पी गया।

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!