MP NEWS - श्रद्धा और संस्कार के दो चित्र सोशल मीडिया पर वायरल

मध्य प्रदेश में सोशल मीडिया की पॉलिटिकल कैटेगरी में दो फोटोग्राफ एक साथ वायरल हो रहे हैं। लोग इन दोनों फोटोग्राफ्स का अपने-अपने तरीके विवरण प्रस्तुत कर रहे हैं और समीक्षा कर रहे हैं। 

दिग्विजय सिंह का गंगा स्नान

सबसे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह का फोटो वायरल हुआ। यह फोटो उनके सुपुत्र श्री जयवर्धन सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। फोटोग्राफ में पिता पुत्र के बीच में जबरदस्त बॉन्डिंग दिखाई दे रही है। एक चित्र में ऐसा दिखाई दे रहा है जैसे दोनों पिता पुत्र नहीं बल्कि मित्र हैं। 

दूसरे चित्र में दिखाई दे रहा है कि श्री जयवर्धन सिंह को अपने पिता श्री दिग्विजय सिंह के साथ कोई दूसरा बिल्कुल पसंद नहीं है इसलिए उन्होंने फोटो पोस्ट करने से पहले उसे व्यक्ति को क्रॉप कर दिया, जिसके कंधे पर श्री दिग्विजय सिंह का बायां हाथ था। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया का गंगा स्नान

केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, माघ पूर्णिमा के 1 दिन बाद प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंचे। यहां वह बिल्कुल अकेले दिखाई दे रहे हैं। उनके सुपुत्र उनके साथ नहीं है। उन्होंने एक अंग वस्त्र धारण किया है और श्रद्धापूर्वक स्नान करते हुए, भक्ति पूर्वक अर्घ्य देते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि फोटो वीडियो और भी है परंतु श्री सिंधिया ने सिर्फ एक फोटो पोस्ट किया है। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।  

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });