मध्य प्रदेश मौसम - भयंकर बादल आ रहे हैं, शिवपुरी से प्रवेश करेंगे - MP WEATHER FORECAST

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने Latest satellite images जारी की है। इसमें पश्चिम से आते हुए भयंकर बादल दिखाई दे रहे हैं। पहले माना जा रहा था कि यह बादल हिमालय से टकराकर खत्म हो जाएंगे परंतु इन बादलों ने न सिर्फ हिमालय पर कर लिया है बल्कि दिल्ली को पार करते हुए राजस्थान में जयपुर और उत्तर प्रदेश में आगरा, हरदोई और लखीमपुर तक पहुंच गए हैं। जो बादल जयपुर पहुंचे हैं वही शिवपुरी के रास्ते मध्य प्रदेश के आसमान में प्रवेश कर रहे हैं। इसके अलावा उदयपुर के रास्ते इंदौर के आसमान में भी दिखाई देने लगे हैं। इनकी स्पीड काफी तेज है और तत्काल सतर्क हो जाने की जरूरत है।

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र की ओर से अब तक कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। शायद मौसम वैज्ञानिक, ताजा स्थिति का अध्ययन कर रहे हैं और कुछ देर बाद मौसम का पूर्वानुमान जारी करेंगे। इसलिए यह नहीं बताया जा सकता है कि, आने वाले बादल मध्य प्रदेश के कितने इलाकों को प्रभावित करेंगे और इनके कारण बारिश होगी या नहीं। हरियाणा राज्य के मौसम विभाग ने अवश्य अलर्ट जारी किया है। उनका कहना है कि अगले दो दिनों तक कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 

प्राइवेट मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में मध्यप्रदेश के पश्चिम-उत्तरी हिस्से में हल्की बारिश होने के आसार है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से ऐसा हो सकता है। इससे पहले 3 दिन तक दिन-रात का पारा 2 से 3 डिग्री बढ़ा रहेगा। जिससे गर्मी का अहसास होगा। 2 मार्च से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसका असर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। अभी साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है।

हरियाणा एनसीआर दिल्ली के मौसम का पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, वर्तमान परिदृश्य में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा पहला पश्चिमी विक्षोभ बुधवार को रात्रि और दुसरा 28 फरवरी को होगा जिसका असर से 27-28 और 1-2 मार्च तक मौसम परिवर्तन शील बना रहेगा बार बार मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढाव देखने को मिलेगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ बुधवार की रात को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर बनने से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 27-28 फरवरी के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 

दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

पंजाब से सटे हरियाणा के जिलों सिरसा फतेहाबाद हिसार जींद कैथल कुरुक्षेत्र पंचकूला अंबाला यमुनानगर और करनाल पानीपत सोनीपत में हल्की से मध्यम बारिश और गर्ज चमक के साथ तेज गति से हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां जबकि भिवानी रोहतक सोनीपत में  तेज़ गति से हवाएं चलने और गर्ज चमक के साथ हल्की बारिश बूंदा-बांदी एक दो स्थानों पर छिटपुट ओलावृष्टि की गतिविधियां जबकि शेष हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदा-बांदी और तेज गति से हवाएं चलने की गतिविधियों की संभावना बन रही है। 

साथ ही साथ दुसरे पश्चिमी विक्षोभ के असर से 2 मार्च तक मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढाव देखने को मिलेगा। इन दोनों मौसम प्रणाली से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि से सम्पूर्ण मैदानी इलाकों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। जिनमें वर्तमान समय में उछाल देखने को मिला है। आज जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश32.0, 14.8,डिग्री सेल्सियस और  32.1,15.5डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में weather पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });