NASA द्वारा अप्रैल 2023 में Low Earth Orbit में परिक्रमा के लिए छोड़े गए जूते के बॉक्स बराबर छोटे से सेटेलाइट ने नष्ट हो जाने से पहले, कुछ ऐसी जानकारी पृथ्वी के वैज्ञानिकों के पास भेजी है, जो इससे बड़े और महंगे उपकरण नहीं भेज पाए थे। इस छोटे से सेटेलाइट ने बताया कि 2024 में पृथ्वी पर जो खतरा बढ़ रहा था वह कितना बड़ा था और पृथ्वी के लिए कितना हानिकारक हो सकता था।
2024 के सौर तूफान के बाद पृथ्वी गंभीर रूप से खतरे में थी
MAY 2024 में एक भयंकर Solar Storm पृथ्वी से टकराया था। इसके कारण कई सैटेलाइट खराब हो गए थे। GPS कम्युनिकेशन बंद हो गया था। Solar Storm का प्रभाव खत्म हो जाने के बाद वैज्ञानिकों ने राहत की सांस ली थी। वैज्ञानिकों ने 2024 के Solar Storm की ताकत और पृथ्वी पर प्रभाव का पूर्वानुमान लगाने के लिए कई महंगे उपकरण तैनात किए थे, लेकिन उनकी मदद से वैज्ञानिकों को कोई खास जानकारी नहीं मिली। University of Colorado Boulder के LASP और Aerospace Engineering Sciences विभाग में प्रोफेसर Xinlin Li जब सौर तूफान के पहले और बाद के डाटा की तुलना कर रहे थे। तब अचानक उन्होंने देखा, यह कुछ नया था जो आपसे पहले नहीं देखा गया था।
Temporary Belts ने पृथ्वी को अंतरिक्ष से डिस्कनेक्ट कर दिया था
सौर तूफान के बाद पृथ्वी के चारों तरफ दो नए Temporary Belts बन गए थे। इनके अंदर Energetic Protons थे। जबकि सामान्य तौर पर पृथ्वी के चारों ओर बनने वाले बेल्ट में सिर्फ इलेक्ट्रॉन होते हैं। यह पहली बार था जब किसी बेल्ट में इलेक्ट्रॉन के साथ प्रोटेंस भी दिखाई दिए। इस जानकारी में एक बार फिर साबित कर दिया कि हमारे पास ब्रह्मांड के बारे में बहुत कम जानकारी है। इन बेल्टों के अंदर मौजूद Energetic Particles इतनी पावरफुल है थे कि किसी भी स्पेसक्राफ्ट को नुकसान पहुंचा सकते थे। अंतरिक्ष यात्रियों के लिए तो यह खतरा हो सकते थे। एक प्रकार से 2024 में स्थित या बन गई थी कि, पृथ्वी के वैज्ञानिकों एवं उपकरणों का अंतरिक्ष में प्रवेश प्रतिबंधित हो गया था।
इस समाचार का सबसे आश्चर्यजनक तथ्य
Journal of Geophysical Research: Space Physics में 6 फरवरी 2025 की तारीख में यह जानकारी प्रकाशित की गई है। इस पूरे समाचार का सबसे आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि, इतनी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले सैटेलाइट का आकार एक जूते के बॉक्स के बराबर है। इस सैटेलाइट का नाम CubeSat था। इस सैटेलाइट को अप्रैल 2023 में छोड़ा गया था और अक्टूबर 2024 तक पृथ्वी की Low Earth Orbit में परिक्रमा करने का टास्क दिया गया था। 2024 में, सौर तूफान आने के पहले 15 अप्रैल 2024 को CubeSat ने अचानक काम करना बंद कर दिया था। वैज्ञानिकों ने भी इसे खत्म मान लिया था, लेकिन यह नन्हा सा सेटेलाइट अचानक फिर से काम करने लगा। इसमें पृथ्वी के चारों तरफ बनी खतरनाक रिंग्स के बारे में जानकारी दी और फिर से खराब हो गया। इस बार पृथ्वी के वायुमंडल में आकर, अमेरिका के सबसे छोटे और चमत्कारी सैटेलाइट CubeSat का जीवन समाप्त हो गया।