SUPER BILLIONAIRE - दुनिया के 24 महापद्म कारोबारियों की नई लिस्ट, अमीरों की नई कैटिगरी

दुनिया में कुछ अमीर इतने अधिक अमीर हो गए हैं कि वह स्वयं के लिए "अमीर" संबोधन को भी अपनी "तोहीन" समझते हैं। इसलिए उन्होंने अपने लिए एक नई कैटिगरी बना ली है। दुनिया में सबसे बड़े अमीरों की इस नई श्रेणी को "SUPER BILLIONAIRE" नाम दिया गया है। आप इसे "महापद्म" कह सकते हैं। इसके अंतर्गत दुनिया भर के ऐसे कारोबारियों को शामिल किया गया है। जिनकी नेटवर्थ 50 अरब डॉलर से ज्यादा है। 

भारत के अडानी-अंबानी टॉप-10 में भी नहीं 

भारत में इसबात का बड़ा प्रचार किया जा रहा है कि इस लिस्ट में, भारत के मुकेश अंबानी और गौतम अडानी का नाम भी शामिल है। बात सही है परंतु उपलब्धि के लायक नहीं है। शत कोटि कारोबारियों की नई लिस्ट में दुनिया के टॉप टेन शत कोटि कारोबारियों में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी का नाम नहीं है। हां यदि इस लिस्ट को उल्टा करके देखेंगे तो नीचे से चौथे नंबर पर गौतम अडानी और आठवें नंबर पर मुकेश अंबानी मौजूद है। यदि शत कोटि कारोबारियों की नई कैटेगरी में एलिजिबिलिटी 100 अरब डॉलर कर दी जाती तो गौतम अडानी इस लिस्ट से गायब हो जाते। 

महापद्म क्या होता है

यह संस्कृत भाषा का शब्द है। इसके कई अर्थ होते हैं। जिस वाक्य में उपयोग किया जाता है, उसके हिसाब से अर्थ प्रकट होता है। कॉमर्स अर्थात कारोबार के मामले में महापदम का मतलब होता है 10,00,00,00,00,000, जिसे अपन आम बोलचाल की भाषा मे 100 अरब अथवा "एक खरब" भी कहते हैं। जिन लोगों ने इतिहास पढ़ा है उन्हें ध्यान में आता होगा कि, दुनिया का पहला महापदम भारत में हुआ था। संस्कृत में इसका एक अर्थ माता लक्ष्मी के कमल का पुत्र भी होता है। 

SUPER BILLIONAIRE LIST 2025 

  1. Elon Musk - 419.4 - Tesla
  2. Jeff Bezos - 263.8 - Amazon
  3. Bernard Arnault - 238.9 - LVMH
  4. Lawrence Ellison - 237 - Oracle
  5. Mark Zuckerberg - 220.8 - Meta
  6. Sergey Bin - 160.5 - Alphabet
  7. Steven Ballmer - 157.4 - Microsoft
  8. Warren Buffet - 154.2 - Berkshire Hathway
  9. James Walton - 117.5 - Walmart
  10. Samuel Robson Walton - 114.4 - Walmart
  11. Amancio Ortega - 113 - Inditex
  12. Alice Walton - 110 - Walmart
  13. Jensen Huang - 108.4 - NVIDIA
  14. Bill Gates - 106 - Microsoft
  15. Michael Bloomberg - 103.4 - Bloomberg
  16. Lawrence Page - 100.9 - Alphabet
  17. Mukesh Ambani - 90.6 - Reliance Industries
  18. Charles Koch - 67.4 - Koch Industries
  19. Julia Koch - 65.1 - Koch Industries
  20. Francoise Bettencourt Meyers - 61.9 - L'Oreal
  21. Gautam Adani - 60.6 - Adani Group
  22. Michael Dell - 59.8 - Dell Technologies
  23. Zhong Shanshan - 57.7 - Nongfu Spring
  24. Prajogo Pangestu - 55.4 - Barito Pacific 
यहां नाम के आगे जो संख्या लिखी है इसका तात्पर्य है Estimated Wealth ($ billion). 

मुकेश अंबानी गूगल के लॉरेंस पेज को पछाड़ने वाले हैं

महापद्म कारोबारियों की इस नई लिस्ट ने यह बता दिया है कि, भारत के मुकेश अंबानी, गूगल के Lawrence Page को पीछे छोड़ने वाले हैं। गूगल की कमाई लगातार कम होती जा रही है और मोटा भाई का कारोबार पूरी दुनिया में बढ़ता चला जा रहा है। दोनों की नेटवर्थ में 10 $ billion का अंतर है। 

नंबर वन हो तो Elon Musk जैसा

अमीर हो जाना या फिर कुबेर हो जाना बहुत बड़ी बात नहीं है लेकिन कुबेर के सिंहासन पर बने रहना बड़ी बात होती है। लिस्ट में सबसे टॉप पर Elon Musk है। उनकी नेटवर्थ $419.4 बिलियन है। दूसरे नंबर पर Jeff Bezos - $200+ बिलियन है। दोनों की संपत्ति में $219 बिलियन का अंतर है। यानी Elon Musk तक पहुंचाने के लिए Jeff Bezos को अपनी वर्तमान संपत्ति $200 बिलियन में $220 बिलियन और जोड़ने पड़ेंगे। इसे कहते हैं नंबर वन होना। नंबर दो से नंबर वन की दूरी इतनी ज्यादा है कि, नंबर दो की संपत्ति डबल भी हो जाए तो नंबर वन के बराबर नहीं होती। 

विनम्र अनुरोध🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। इनकी डायरेक्ट लिंक स्क्रॉल करने पर मिल जाएगी। शेयर बाजार एवं व्यापार से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करते हुए सबसे अंत में जाएं और POPULAR Category में Business-News पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });