मध्य प्रदेश के रतलाम मंडल से होकर उदयपुर राजस्थान जाने वाली रेल यात्री कृपया सावधान रहें। अप डाउन मिलाकर टोटल 6 ट्रेनों को रास्ते में ही निरस्त, घोषित कर दिया गया है। अर्थात यदि आप उदयपुर जा रहे हैं तो रास्ते में उतार दिए जाएंगे और यदि आप उदयपुर से आना चाहते हैं, तो आपको ट्रेन ही नहीं मिलेगी।
रतलाम-उदयपुर रेल मार्ग पर निरस्त ट्रेनों की लिस्ट
उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मण्डल के राणाप्रतापनगर स्टेशन पर नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य हेतु प्रस्तावित ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है:-
1. 11 फ़रवरी, 2025 को चित्तौडगढ से चलने वाली ट्रेन संख्या 59610, चित्तौडगढ-उदयपुर सिटी, मावली तक जाएगी तथा मावली से उदयपुर सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
2. 11 फ़रवरी, 2025 को उदयपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन संख्या 19606, उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस मावली से चलेगी तथा उदयपुर सिटी से मावली के मध्य निरस्त रहेगी।
3. 11 फ़रवरी, 2025 को मंदसौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 59835, मंदसौर-उदयपुर सिटी मावली तक जाएगी तथा मावली से उदयपुर सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
4.11 फ़रवरी, 2025 को उदयपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन संख्या 59836, उदयपुर सिटी-मंदसौर मावली से चलेगी तथा उदयपुर सिटी से मावली के मध्य निरस्त रहेगी।
5. 11 फ़रवरी, 2025 को मदार से चलने वाली ट्रेन संख्या 19605, मदार- उदयपुर सिटी, मावली तक जाएगी तथा मावली से उदयपुर सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
6. 11 फ़रवरी, 2025 को उदयपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन संख्या 59609, उदयपुर सिटी – चित्तौडगढ, मावली से चलेगी तथा उदयपुर सिटी से मावली के मध्य निरस्त रहेगी।
रिशेड्युल होने वाली ट्रेनें :-
1. 6 से 8 फरवरी, 2025 तक ट्रेन संख्या 59610, चित्तौडगढ-उदयपुर सिटी चित्तौडगढ से 2 घंटे रिशेड़युल की जाएगी।
2. 6 से 8 फरवरी, 2025 तक ट्रेन संख्या 19606, उदयपुर सिटी-मदार, उदयपुर सिटी से 1 घंटे रिशेड़युल की जाएगी।
3. 11 फरवरी, 2025 की ट्रेन संख्या 20474, उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय रोहिल्ला, उदयपुर सिटी से 02 घंटे 30 मिनट रिशेड्युल की जाएगी।
4. 11 फरवरी, 2025 की ट्रेन संख्या12964, उदयपुर सिटी-ह. निजामुद्दीन, उदयपुर सिटी से 01 घंटे 15 मिनट रिशेड़युल की जाएगी।
5. 11 फरवरी, 2025 की ट्रेन संख्या 79403, असारवा चित्तौड़गढ़, असारवा से 02 घंटे 30 मिनट रिशेड़युल की जाएगी।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।