VALENTINE DAY यानी एक ऐसा दिन जब आप किसी को प्रपोज करते हैं। प्यार के प्रपोजल में खूबसूरत खिलते हुए फूल और बढ़िया सी चॉकलेट का बड़ा महत्व होता है, लेकिन अब वैलेंटाइन डे की चॉकलेट पर भी क्लाइमेट चेंज का असर दिखाई देने लगा है। चॉकलेट महंगी हो गई है और उसके बाद भी उसका स्वाद खराब है। टेस्ट को बचाए रखने के लिए तिकड़म भिड़ाई गई है।
क्लाइमेट चेंज, चॉकलेट के अस्तित्व के लिए खतरनाक है
पश्चिम अफ्रीका, जहां दुनिया की 50% से ज्यादा कोको की खेती होती है, वहां बढ़ता तापमान और अनियमित बारिश किसानों को तबाह कर रही है। 2024 में, मानव-जनित जलवायु परिवर्तन के कारण कोट डी'आइवोर, घाना, कैमरून और नाइजीरिया के 71% कोको उगाने वाले इलाकों में 32°C से ज्यादा तापमान वाले दिनों की संख्या छह हफ्ते तक बढ़ गई। यह तापमान कोको की फसल के लिए घातक है।
2023 क्लाइमेट चेंज के कारण चॉकलेट की कीमतों में 400% की वृद्धि
2023 में आई भीषण गर्मी ने कोको उत्पादन को तबाह कर दिया, जिससे उसकी कीमतें 400% तक बढ़ गईं। 2024 में कोको की कीमत $12,605 प्रति टन तक पहुंच गई, जिससे छोटे किसानों और चॉकलेट उत्पादकों को भारी नुकसान हुआ। कुछ छोटे निर्माता इस महंगे उत्पादन की वजह से बाजार से बाहर हो सकते हैं।
Christian Aid report
अंतरराष्ट्रीय विकास संस्था क्रिश्चियन एड ने हाल ही में एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसमें यह बताया गया है कि जलवायु परिवर्तन किस तरह कोको उद्योग को बर्बाद कर रहा है। रिपोर्ट में दिखाया गया कि कैसे बढ़ते तापमान और अनियमित बारिश ने घाना और कोट डी'आइवोर के कोको किसानों को संकट में डाल दिया है। क्रिश्चियन एड के निदेशक ओसाई ओजिघो ने कहा, "यह आवश्यक है कि अमीर देशों की सरकारें अपनी जलवायु नीतियों में सुधार करें और कोको किसानों को वित्तीय सहायता दें ताकि वे बदलते मौसम के अनुकूल खेती कर सकें।"
ब्रिटिश चॉकलेट निर्माता एंडी सोडेन का कहना है, "जलवायु परिवर्तन के कारण पिछले चार वर्षों में कोको उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कीमतें इतनी बढ़ चुकी हैं कि छोटे व्यवसाय टिक नहीं पाएंगे।"
चॉकलेट अब सिर्फ अमीरों की लग्जरी!
कई कंपनियां अब चॉकलेट में कोको बटर की जगह सस्ते विकल्प डालने लगी हैं। छोटे किसान, जिनकी जीविका कोको पर निर्भर है, वे तेजी से गरीबी की ओर धकेले जा रहे हैं।
Apple से तो पहले ही महंगी हो चुकी है अब iPhone से भी महंगी हो जाएगी चॉकलेट
अगर हमें चॉकलेट को सिर्फ अमीरों की चीज नहीं बनने देना है, तो जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कदम उठाने होंगे। सरकारों को छोटे किसानों को वित्तीय सहायता देनी होगी ताकि वे जलवायु परिवर्तन के अनुरूप खेती कर सकें। साथ ही, हमें खुद भी टिकाऊ (sustainable) उत्पादों का समर्थन करना चाहिए।
इस वैलेंटाइंस डे पर जब आप चॉकलेट का एक टुकड़ा खाएं, तो यह भी सोचें कि अगले साल यह आपकी थाली में होगी भी या नहीं! प्यार और चॉकलेट दोनों को बचाना अब हमारी जिम्मेदारी है।
यह समाचार किस-किसके लिए उपयोगी
- ऐसे सभी इन्वेस्टर्स जिन्होंने चॉकलेट उद्योग से जुड़ी कंपनियों में इन्वेस्ट किया है।
- ऐसे सभी व्यापारी जो चॉकलेट उद्योग से जुड़े हुए हैं।
- ऐसे सभी कर्मचारी जो चॉकलेट इंडस्ट्री में किसी भी प्रकार से काम करते हैं।
- वह सभी लोग जो चॉकलेट इंडस्ट्री में काम करने वाले कारोबारी अथवा कर्मचारी को सेवाएं देते हैं।
- ऐसे सभी लोग जो चॉकलेट खाना पसंद करते हैं।
विनम्र अनुरोध🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। इनकी डायरेक्ट लिंक स्क्रॉल करने पर मिल जाएगी। शेयर बाजार एवं व्यापार से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करते हुए सबसे अंत में जाएं और POPULAR Category में Business-News पर क्लिक करें।