आज हम आपको 10 ऐसे बिजनेस आईडियाज देने जा रहे हैं जो ₹50000 से कम पूंजी में शुरू हो जाते हैं और ₹50000 महीने से ज्यादा कमाई की जा सकती है। यह भारत के किसी भी शहर में शुरू किए जा सकते हैं। इसके लिए कोई स्पेशल डिग्री डिप्लोमा की जरूरत नहीं है।
Laundry Service
यह सर्विस पूरे भारत में बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रही है। दरअसल, लोगों के पास अब समय नहीं है। पति-पत्नी दोनों नौकरी करते हैं या फिर बिजनेस करते हैं। उनके पास घर का काम करने के लिए समय नहीं होता। कपड़ों की धुलाई के लिए फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन आती है, लेकिन उसे ऑपरेट करने के लिए भी समय की जरूरत होती है। हाउस हेल्प काफी पुरानी सर्विस है, लेकिन आजकल सरकारी योजनाओं के कारण कपड़ों की धुलाई करने वाली बाई भी जब चाहे छुट्टी मना लेती है। ऐसी स्थिति में लॉन्ड्री सर्विस लोगों को बहुत पसंद आती है। एक साधारण-सा फोन कॉल, लॉन्ड्री सर्विस वाले घर से कपड़े कलेक्ट करके ले जाते हैं और धुलाई करके, प्रेस करके 8 घंटे के भीतर वापस दे देते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक कमर्शियल वॉशिंग मशीन खरीदनी होती है। किसी दुकान की जरूरत नहीं है। आप अपने घर से यह कर सकते हैं।
Stationery Window and Home Delivery Business
स्टेशनरी के बिजनेस में एक नई कैटेगरी बन गई है। स्कूल स्टूडेंट्स की ज्यादातर स्टेशनरी तो उनकी अपनी दुकान से बिकती है, लेकिन साल भर कई छोटी-छोटी स्टेशनरी की जरूरत पड़ती रहती है। कई लोगों ने अपने घर में एक स्टेशनरी विंडो बना ली है। आसपास के बच्चों को जिन चीजों की जरूरत होती है, केवल वही चीजें स्टोर की जाती हैं। बच्चों को बाजार में भेजने से पेरेंट्स डरते हैं, परंतु कॉलोनी के अंदर जाने से मना नहीं करते। इसके अलावा इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से आसपास के इलाकों के ऑर्डर कलेक्ट कर सकते हैं। शाम के समय एक साथ सबको होम डिलीवरी दे सकते हैं।
Homemade Food Business
पहले टिफिन सर्विस चलती थी। अभी भी कई शहरों में चलती है, लेकिन अब होममेड फूड सर्विस ज्यादा पसंद की जा रही है। इसमें वह खाना सर्व किया जाता है, जो आपने अपने घर में अपने लिए बनाया है। टिफिन सर्विस में फूड क्वालिटी बहुत खराब होती है। होममेड फूड सर्विस में फूड क्वालिटी हमेशा अच्छी होती है। कैसरोल में रोटी और सब्जी गर्म और ताजा बने रहते हैं। स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा दंपति के अलावा कई बार तो सामान्य घरों से भी ऑर्डर आते हैं। इसकी प्राइस लिस्ट भी अच्छी होती है। क्वालिटी पर फोकस करते हैं, इसलिए लोग अच्छी कीमत देने के लिए तैयार होते हैं।
Fast Food Cart Business
फास्ट फूड तो सबको पसंद आते हैं। शायद ही कोई ऐसा हो जो बाजार जाए और फास्ट फूड खाए बिना वापस आ जाए। बच्चे तो फास्ट फूड खाने के लिए ही बाजार जाते हैं। पहले ठेले और स्टॉल हुआ करते थे। आजकल स्टैंडर्ड बदल रहा है। लोगों को CART पसंद आता है। यह किसी भी ठेले या स्टॉल की तुलना में काफी आकर्षक होता है। कई लोग तो FOOD CART के साथ खड़े होकर सेल्फी लेना पसंद करते हैं। साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता है। फूड क्वालिटी भी थोड़ी अच्छी होती है।
Handmade Jewellery Business
भारत की हैंडमेड जूलरी की डिमांड तो पूरी दुनिया से आ रही है। लगातार एक्सपोर्ट बढ़ता जा रहा है। आपने देखा होगा कि भारत के अंदर भी हर इवेंट के लिए महिलाएं इवेंट के हिसाब से स्पेशल ज्वेलरी ऑर्डर करती हैं। यह भारत का बहुत तेजी से बढ़ता हुआ बाजार है। ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। सोना-चांदी तो दूर की बात है, हैंडमेड जूलरी में किसी भी प्रकार की धातु का उपयोग नहीं होता। इसे बनाना बहुत आसान है। हजारों यूट्यूब चैनल हर रोज नए-नए डिजाइन लॉन्च करते हैं। आपको केवल फॉलो करना है।
Pickles and Papad Business
यह भारत का परंपरागत बिजनेस है। लोगों को घर का बना अचार और पापड़ पसंद आता है। वर्षों पहले लोग सामान खरीदकर दे जाते थे। उसके बाद लोगों ने सामान देना बंद कर दिया, लेकिन कलेक्ट करने के लिए घर पर आते थे। आजकल लोगों को होम डिलीवरी चाहिए। अचार और पापड़ बनाने वाली महिलाएं होम डिलीवरी नहीं कर पातीं। आप उनका यह काम कर दीजिए। इंस्टाग्राम और फेसबुक इत्यादि की मदद से आप डायरेक्ट ऑर्डर कलेक्ट कर सकते हैं। महिलाओं को कच्चा माल दे सकते हैं। इसके कारण आपका प्रॉफिट मार्जिन बढ़ जाएगा।
Herbal Products Business
हर्बल प्रोडक्ट्स की डिमांड भी लगातार बढ़ रही है। पहले लोग घर पर बना लिया करते थे, लेकिन अब उनके पास समय नहीं है। टीवी पर विज्ञापन वाली कंपनियों की धोखाधड़ी सबको समझ में आ गई है। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों कर सकते हैं। ऑनलाइन के लिए इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप काफी हैं। ऑफलाइन के लिए मार्केट में कैनोपी लगाई जा सकती है। हाई-प्रोफाइल रेजिडेंशियल कॉलोनियों में CART लेकर जा सकते हैं। वीकेंड डिस्प्ले लगा सकते हैं।
Mini Plant Nursery Business
मिनी प्लांट नर्सरी में ऐसे छोटे पौधे रखे जाते हैं, जो गमले में लगाए जाते हैं और जिनकी बिक्री सबसे ज्यादा होती है। इसके लिए आप अपने घर की छत का उपयोग कर सकते हैं। लोगों से ऑर्डर कलेक्ट कर सकते हैं। जो पौधे आपके पास नहीं हैं, उन्हें नर्सरी से लाकर दे सकते हैं। कुछ खास प्रकार के पौधे ऐसे होते हैं, जिनके लिए काफी अच्छी कीमत मिल जाती है। आपको केवल यह डिसाइड करना है कि आपकी नर्सरी किस एरिया में है।
Custom T-Shirt & Printing Business
कस्टम टी-शर्ट प्रिंटिंग फैशन में है। अब तो स्थिति यह हो गई है कि कॉलोनी के हर टूर्नामेंट के फाइनल के लिए कस्टम टी-शर्ट प्रिंटिंग होने लगी है। स्कूल, कॉलेज आपके नियमित ग्राहक होते हैं। इवेंट मैनेजर्स की तरफ से भी बड़े ऑर्डर मिल जाते हैं। बाजार में शोरूम और बड़ी दुकानों पर स्टाफ को यूनिफॉर्म दिखाने के लिए टी-शर्ट प्रिंटिंग करवाई जाती है। लोग पिकनिक पार्टी के लिए जाते हैं, तो स्पेशल टी-शर्ट प्रिंट करवाकर ले जाते हैं। यहाँ तक कि धार्मिक कार्यक्रमों में भी कस्टम टी-शर्ट प्रिंटिंग होने लगी है।
Decoration Service
डेकोरेशन सर्विस भी मार्केट में पकड़ बना रही है। बर्थडे पर, फैमिली पार्टी के लिए, गृह प्रवेश के अवसर पर, सगाई इत्यादि जैसे कई छोटे इवेंट्स होते हैं, जिनमें लोग डेकोरेशन सर्विस को कॉल करने लगे हैं। आर्टिफिशियल फ्लावर, शानदार पर्दे और गुब्बारे किसी भी इवेंट को स्पेशल बना देते हैं। आप कुछ मशीनें भी खरीद सकते हैं, जो डेकोरेशन के अंतर्गत आती हैं।
ऊपर जो कुछ भी हमने बताया है, वह बिजनेस आइडिया है। यह प्रोजेक्ट रिपोर्ट नहीं है। हम चाहते हैं कि इन आइडियाज के आधार पर आप अपनी रिसर्च स्वयं करें। एक बार इंटरनेट पर भी सर्च करके देखें और फिर अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट खुद बनाएं। ऐसा करने से सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि प्रोजेक्ट रिपोर्ट के फाइनल होने तक आपको पता चल जाता है कि आप यह बिजनेस कर सकते हैं या नहीं। आपको यह भी पता चल जाता है कि जिस एरिया में आप अपना स्टार्टअप करना चाहते हैं, वह सही है या फिर आपको लोकेशन चेंज करनी चाहिए। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article.
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें।
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |